
सतलज नदी में आई बाढ़ में बहकर पंजाब से पाकिस्तान पहुंच गया गूंगा-बहरा शख्स, हिंदी में बने टैटू ने कराई पहचान
AajTak
पंजाब का एक गूंगा-बहरा शख्स सतलज की बाढ़ में बहकर पाकिस्तान पहुंच गया. वहां उसका रेस्क्यू कर उसे छानबीन के लिए खुफिया एजेंसी को सौंप दिया गया है. उसके हाथ में बने टैटू को देखकर पहचान हुई कि शख्स हिंदू है.
सतलज नदी में आई बाढ़ में बहकर एक शख्स पंजाब से पाकिस्तान पहुंच गया. जब वह लाहौर पहुंचा और उसका रेस्क्यू किया गया तो पता चला कि वह गूंगा-बहरा है और वह केवल सांकेतिक भाषा की समझता है. रेस्क्यू के बाद उसे खुफिया एजेंसी को सौंप दिया गया है.
पाकिस्तान की रेस्क्यू 1122 के प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि 50 वर्षीय भारतीय नागरिक गूंगा-बहरा है और सांकेतिक भाषा के माध्यम से बातचीत करता है. उसके हाथ में बने टैटू को देखकर पहचान हुई कि शख्स हिंदू है और बाढ़ का पानी उसे बहाकर यहां ले आया है.
कसूर से 70 किमी दूर है लाहौर
रेस्क्यू टीम के प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार को लाहौर से लगभग 70 किलोमीटर दूर पंजाब के कसूर जिले के गंडा सिंह वाला के पास सतलज के बाढ़ के पानी से वह व्यक्ति बहकर पाकिस्तान में चला गया. मेडिकल जांच के बाद शख्स को जांच के लिए खुफिया एजेंसी को सौंप दिया गया है.
हिंदी भाषा में गुदवाया था टैटू
डॉन अखबार की एक रिपोर्ट के अनुसार, उस व्यक्ति ने अपने दाहिने हाथ पर हिंदी भाषा में एक स्क्रिप्ट गुदवाई थी. इसमें कहा गया कि उस व्यक्ति का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. हाल ही में सतलज नदी में बाढ़ की वजह से गंडा सिंह वाला और आसपास के कई गांव प्रभावित हुए थे. पंजाब सरकार के अनुसार, पिछले सप्ताह चिनाब नदी में आई बाढ़ से जिले के 40 गांव समेत कई इलाके जलमग्न हो गए, जिससे 48 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











