
सड़क से लेकर संसद तक हंगामा... जानें- कैसे इटली में भारतीय नागरिक की मौत पर मचा बवाल
AajTak
इटली में भारतीय नागरिक सतनाम को रोम के अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन बुधवार आधीरात को ही उसने दम तोड़ दिया उसकी पत्नी और दोस्तों को सूचित कर दिया गया है. बता दें कि सतनाम बिना वैध कागजातों के खेत में काम करता था.
इटली के खेत में काम करने वाले एक भारतीय नागरिक की मौत का मामला सुर्खियों में है. भारतीय नागरिक की एक हादसे में मौत के बाद लापरवाही और असंवेदनशीलता का ये मामला संसद में भी उठा. इसके बाद अब मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं
इटली के लैटिना में खेत में काम करते समय भारतीय नागरिक सतनाम सिंह का घास काटते समय हाथ कट गया था. सतनाम की उम्र 30 से 31 साल के आसपास बताई गई है. लेकिन खेत मालिक ने सतनाम का इलाज कराने के बजाए सतनाम को उसके घर के पास सड़क पर उसे फेंक दिया.
पुलिस का कहना है कि सतनाम को रोम के अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन बुधवार आधीरात को ही उसने दम तोड़ दिया उसकी पत्नी और दोस्तों को सूचित कर दिया गया है. बता दें कि सतनाम बिना वैध कागजातों के खेत में काम कर रहा था.
इटली में भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिक सतनाम सिंह की मौत पर शोक जताते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया. दूतावास ने कहा कि इटली के लटीना में भारतीय नागरिक की मौत की खबर से वाकिफ हैं. हम स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हैं. परिवार से संपर्क के प्रयास किए जा रहे हैं.
इटली में मजदूरों के संगठन Flai CGIL के मुताबिक, ऐसी स्थिति में सतनाम सिंह की मदद करने के बजाए उसके मालिक ने कूड़े के ढेर की तरह उसे उसके फेंक दिया. इटली की श्रम मंत्री मरिना कैल्डरोन ने संसद में इस मुद्दे को उठाते हुए इसे बर्बरता का मामला बताया. उन्होंने कहा कि प्रशासन इस घटना की जांच कर रहा है, दोषियों पर जल्द कार्रवाई होगी.

अमेरिका की 250वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ पर जारी होने वाले विशेष सोने के सिक्के को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. प्रस्तावित सिक्के पर डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर छापने के फैसले ने कानूनी और राजनीतिक बहस छेड़ दी है. जहां ट्रंप समर्थक इसे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बता रहे हैं, वहीं विरोधी इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बता रहे हैं.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.








