
सड़क पर चलती गाड़ियों को अचानक लील गया बैंकॉक का 'पाताल लोक', दहला देगा ये VIDEO
AajTak
बैंकॉक से आए इस खौफनाक वीडियो में सड़क का बड़ा हिस्सा धीरे-धीरे धंसता हुआ दिखाई दे रहा है, जिससे कई बिजली के खंभे गिर गए और पानी की पाइपलाइन टूट गई. गड्ढा बड़ा होता गया और चार लेन वाली सड़क पूरी तरह से कट गई, कार सवार लोगों ने वहां से भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई.
थाईलैंड की राजधानी में बैंकॉक में एक व्यस्त सड़क देखते ही देखते जमीन में समा गई और रोड पर 50 मीटर गहरा गड्ढा हो गया. बैंकॉक के वजीरा अस्पताल के आसपास के इलाके को इस बड़े से सिंकहोल की वजह से खाली कराना पड़ा और ट्रैफिक को पूरी तरह से बंद करना पड़ा. हादसे के दौरान कुछ गाड़ियां इसकी चपेट में आ गईं और सड़क पर बने बिजली के खंभे नीचे गिर गए.
अचानक जमीन में समा गई सड़क
'साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट' की रिपोर्ट के मुताबिक घटना बुधवार तड़के की है, जब बैंकॉक के एक अस्पताल के सामने 50 मीटर गहरा सिंकहोल खुल गया, जिससे कारें और बिजली के खंभे धंस गए. इस घटना से शहर के निवासी हैरान रह गए. पास में ही बन रहे एक अंडरग्राउंड रेलवे स्टेशन को इस हादसे की वजह बताया जा रहा है. घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जो इस खौफनाक हादसे की गवाही दे रहे हैं.
स्थानीय अधिकारियों ने थाई राजधानी के ऐतिहासिक पुराने शहर में सैमसेन रोड पर स्थित वजीरा अस्पताल के आसपास की सड़कों को सुबह करीब सात बजे बंद कर दिया, क्योंकि यहां बहुत बड़ा गड्ढा हो गया था. इलाके की पाइपलाइन टूट गई और पानी की तेज धार बहने लगी थी. जबकि बिजली के तारों के गिरने से खतरनाक चिंगारियां निकल रही थीं.
सड़क किनारे बनी इमारतों को भी खतरा
सार्वजनिक अस्पताल के सामने करीब 30X30 मीटर चौड़ा और 50 मीटर गहरा गड्ढा हो गया. आसपास के फ्लैटों में रहने वाले लोगों और अस्पताल के मरीजों को बाहर निकाला गया, ताकि उनके साथ किसी तरह का हादसा न हो. सिंकहोल खुलने के दौरान सड़क पर कई गाड़ियां मौजूद थीं और सड़क को जमीन में धंसते देख लोगों ने तेजी से अपने वाहनों को पीछे हटाना शुरू कर दिया.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.









