
'सड़क पर ऐसे आरोपी को बचाने निकले हैं जिसने CCTV गायब किया, काश आज सिसोदिया यहां होते...', स्वाति मालीवाल का ट्वीट
AajTak
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी मुख्यालय कूच करने वाले हैं. उनके सड़कों पर उतरने को लेकर स्वाति मालीवाल ने एक्स पर पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा, 'काश इतना ज़ोर मनीष सिसोदिया जी के लिए लगाया होता. वो यहाँ होते तो शायद मेरे साथ इतना बुरा नहीं होता!'
स्वाति मालीवाल केस में अपने पीए विभव कुमार की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज सड़कों पर उतरेंगे और कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन करेंगे. सीएम केजरीवाल का बीजेपी मुख्यालय तक मार्च करने का कार्यक्रम है. शनिवार को उन्होंने बीजेपी को गिरफ्तार करने की चुनौती दी थी. इस बीच केजरीवाल के सड़क पर उतरने के फैसले को लेकर स्वाति मालीवाल ने उन पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधा है.
स्वाति मालीवाल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, 'किसी दौर में हम सब निर्भया को इंसाफ़ दिलाने के लिए सड़क पर निकलते थे, आज 12 साल बाद सड़क पर निकले हैं, ऐसे आरोपी को बचाने के लिए जिसने CCTV फुटेज ग़ायब किए और Phone format किया? काश इतना ज़ोर मनीष सिसोदिया जी के लिए लगाया होता. वो यहाँ होते तो शायद मेरे साथ इतना बुरा नहीं होता!' स्वाति ने भले ही अपनी पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिखा है, लेकिन उनका निशाना सीएम केजरीवाल की तरफ ही है.
यह भी पढ़ें: 18 साल पहले केजरीवाल के NGO से जुड़ी थीं स्वाति मालीवाल, पढ़ें- AAP संग 'दोस्ती से दुश्मनी' तक की कहानी
संदीप दीक्षित का आप पर निशाना
इस बीच स्वाति मालीवाल से मारपीट के मामले में कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित दीक्षित की प्रतिक्रिया सामने आई है. संदीप दीक्षित ने कहा, 'जांच से ही पता चलेगा कि स्वाति मालीवाल और विभव कुमार के बीच वास्तव में क्या हुआ था. जब निर्भया कांड हुआ तो AAP सड़कों पर उतरी और कहा कि अगर किसी महिला के साथ कुछ भी गलत होता है तो आरोपी को खुद को साबित करना होगा कि वह निर्दोष है...इसलिए ऐसा कानून बनाया गया और अब जब कोई महिला कहती है कि उसके साथ कुछ गलत हुआ है तो यह मानकर कार्रवाई की जाती है कि वह सही है...इसके तहत विभव कुमार को गिरफ्तार किया गया ये नियम...ये AAP का ही बनाया हुआ नियम है, हमने पहले भी कहा था कि ये कानून ग़लत है.'
आप और बीजेपी का एक-दूसरे पर हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











