
सऊदी दौरे पर गए अमेरिका के राष्ट्रपति और क्राउन प्रिंस के बीच किस बात पर दिखी तल्खी?
AajTak
Saudi America Joe Biden: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की बहुप्रतिक्षित सऊदी अरब की यात्रा में सऊदी पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या का मामला उठा. माना जाता है कि इस हत्या के लिए बाइडेन ने सीधे प्रिंस सलमान को जिम्मेदार ठहराया. लेकिन क्राउन प्रिंस ने भी अबू गुरैब जेल में अमेरिकी ज्यादतियों का मामला उठाकर अमेरिका के रिकॉर्ड पर सवाल खड़े कर दिए.
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन 9/11 हमले के बाद सऊदी अरब की यात्रा करने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति हैं. उम्मीद तो की जा रही थी कि बाइडेन की इस यात्रा में दोनों ओर से गर्मजोशी देखने को मिलेगी. जेद्दा के शाही महल में बाइडेन का स्वागत तो जोरदार तरीके से हुआ लेकिन राष्ट्रपति जो बाइडेन ने क्राउन प्रिंस सलमान से मुलाकात के दौरान एक ऐसा मुद्दा उठा दिया जिससे मेहमान और मेजबान के बीच तल्खी आ गई.
प्रिंस सलमान से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में बाइडेन ने कहा कि उन्होंने सऊदी अरब के टॉप नेताओं के सामने 2018 में तुर्की में मारे गए सऊदी पत्रकार जमाल खशोगी का मामला उठाया.
बता दें कि तुर्की में सऊदी अरब के दूतावास में जमाल खशोगी की हत्या कर दी गई थी. उन्हें सऊदी क्राउन प्रिंस का बड़ा आलोचक माना जाता था. कई संगठनों ने इस हत्या के लिए सऊदी अरब के प्रिंस सलमान को जिम्मेदार बताया. अमेरिकी एजेंसियों ने प्रिंस सलमान पर इस हत्या को मंजूरी देने का आरोप लगाया था. हालांकि, सलमान ने हमेशा इन आरोपों से इनकार किया है.
जो बाइडेन ने कहा कि इस बैठक में उन्होंने खशोगी की हत्या का मुद्दा प्रमुखता से उठाया और साफ किया है कि वे उस समय इसके बारे में क्या सोचते थे और अब इस बारे में क्या सोचते हैं. रिपोर्ट के अनुसार जो बाइडन ने कहा कि क्राउन प्रिंस ने उनसे दावा किया कि खशोगी कि मौत के लिए वह व्यक्तिगत रूप से ज़िम्मेदार नहीं थे.
बात यहीं तक होती तो ठीक थी. लेकिन इस मीटिंग में प्रिंस सलमान ने भी कुछ ऐसे मुद्दे उठाये जिसमें जो बाइडेन और अमेरिका पर सवाल उठाए गए थे. रिपोर्ट के अनुसार प्रिंस सलमान ने इराक में मौजूद अबू गुरैब जेल में बंद कैदियों के साथ अमेरिकी सैनिकों द्वारा यौन और शारीरिक हिंसा का मुद्दा उठाया.
इसके अलावा फिलीस्तीनी अमेरिकी मूल की पत्रकार अबू अकलेह की वेस्ट बैंक में हत्या का भी जिक्र किया और कहा कि अमेरिका और दूसरे देशों ने इस सबंधं में क्या किया है. प्रिंस सलमान का इस ओर इशारा था कि अमेरिका ने भी गलतियां की है. बता दें कि अबू गुरैब जेल में अमेरिकी सैनिकों की ज्यादतियों की घटनाओं ने दुनिया भर में सुर्खियां बटोरी थी. मुलाकात के बाद अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडेन और मोहम्मद बिन सलमान से पत्रकारों ने जमाल खशोगी की हत्या से जुड़ा सीधा सवाल किया. पत्रकारों ने साफ पूछा कि क्या आप खशोगी के परिवार से माफी मांगते हैं तो दोनों नेता चुप्पी साधे रहे. जवाब में दोनों नेताओं की ओर से सिर्फ थैंक्यू, थैंक्यू की आवाज सुनाई दी.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.



