
सऊदी अरब सरकार ने 10 दिनों में कटवा दिए 12 लोगों के सिर, सिर्फ इतना था जुर्म...
AajTak
सऊदी अरब सरकार ने पिछने 10 दिनों में 12 लोगों के सिर कटवा दिए. इन सभी लोगों के खिलाफ ड्रग्स संबंधित मुकदमे चल रहे थे. हैरानी की बात यह है कि कई लोगों का सिर तलवार से भी काटा गया है. जिन लोगों को यह सजा-ए-मौत दी गई, वह अधिकतर दूसरे देशों के प्रवासी थे.
लंबे समय से सऊदी अरब अपनी अजीब और खौफनाक सजाओं के लिए मशहूर रहा है. इसका मुख्य कारण वहां के कड़े नियम और कानून हैं, जिनकी वजह से किसी भी सूरत में आरोपी को नहीं बख्शा जाता है. हालांकि, पिछले कुछ समय से सऊदी अरब में दी जाने वाली सख्त सजाओं में थोड़ी ढील जरूरी देखी गई थी, लेकिन अब एक बार फिर ऐसी खबर सामने आई है, जो किसी भी इंसान की रूह कंपाने के लिए काफी है.
दरअसल, सऊदी अरब में 10 दिनों के अंदर ही 12 लोगों को सजा-ए-मौत देते हुए, उनका सिर धड़ से अलग कर दिया गया है. इनमें कई लोग तो ऐसे थे, जिनकी गर्दन को तलवार से काटा गया.
जाहिर तौर पर आज के समय में इस तरह की सजा के बारे में सोचना भी खौफनाक है. लेकिन आधुनिक तरक्की से लिपटा हुआ सऊदी अरब अपनी पुरानी कुप्रथाओं को छोड़ नहीं पा रहा है.
सजा पाने वाले अधिकतर प्रवासी लोग
अंग्रेजी अखबार टेलीग्राफ के अनुसार, सऊदी अरब में जिन 12 लोगों का सिर काट दिया गया, वह अधिकतर प्रवासी लोग हैं. जिनमें तीन पाकिस्तानी, चार सीरियाई और दो जॉर्डन के रहने वाले हैं. हालांकि, इन सभी लोगों में तीन सऊदी नागरिक भी शामिल हैं. सभी पर ड्रग्स संबंधित कानून के उल्लंघन का आरोप था, जिसके चलते इन्हें सजा-ए-मौत दी गई थी.
मार्च में 81 लोगों को सजा-ए-मौत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











