
सऊदी अरब ने नौकरी के क्षेत्र में किया बड़ा बदलाव! भारतीयों पर क्या होगा असर?
AajTak
सऊदी अरब हर क्षेत्र की नौकरियों में अपने लोगों को अधिक अवसर देने पर जोर दे रहा है. यह क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के विजन 2030 का हिस्सा है. इसी क्रम में सऊदी ने एक फैसला लिया है जो काम की तलाश में सऊदी जाने वाले भारतीयों को भी प्रभावित करेगा.
सऊदी अरब ने एक बड़ा फैसला लेते हुए प्राइवेट सेक्टर की इंजीनियरिंग की नौकरियों में अपने नागरिकों के लिए आरक्षण की घोषणा की है. किंगडम ने प्राइवेट इंजीनियरिंग नौकरियों में अपने नागरिकों के लिए 25 प्रतिशत आरक्षण लागू कर दिया है. रविवार को यह लागू हो गया जिसका मकसद सऊदी नागरिकों को नौकरी के अधिक से अधिक अवसर देना है.
मानव संसाधन और सामाजिक विकास मंत्रालय की इस योजना के तहत माना जा रहा है कि इंजीनियरिंग क्षेत्र में सऊदी नागरिकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी.
सऊदी अरब की सरकारी प्रेस एजेंसी, सऊदी प्रेस एजेंसी ने बताया कि नगरपालिका, ग्रामीण मामलों और आवास मंत्रालय के साथ मिलकर मंत्रालय ने इंजीनियरिंग नौकरियों में 25 प्रतिशत लोकलाइजेशन यानी स्थानीयकरण कोटा लागू किया है.
सऊदी प्रेस एजेंसी ने कहा, 'यह नीति सऊदी के पुरुषों और महिलाओं को नौकरी के और अधिक अच्छे अवसर देगी.'
यह नई नीति प्राइवेट सेक्टर की हर उस कंपनी को प्रभावित करेगी जिसमें पांच या पांच से अधिक इंजिनियर काम कर रहे हैं. सऊदी अधिकारियों ने साथ ही चेतावनी दी है कि नियम न मानने वाली कंपनियों को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा.
क्राउन प्रिंस सलमान का 'विजन 2030'

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.

ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में गैस फील्ड पर हमले की धमकी दी थी. जिसके बाद अब बहरीन के नेचुरल गैस रिफाइनरी पर ईरान ने हमला कर दिया है. बहरीन और सऊदी के बॉर्डर के पास बनी गैस फैसिलिटी पर ईरान ने मिसाइल दागी है. यह हमला इतना खतरनाक था का इसका असर बहरीन और सऊदी को जोड़ने वाले किंग फहाद पुल पर भी पड़ा है. पुल भी डैमेज हो गया है.











