
सऊदी अरब ने नहीं लगाया भारतीयों पर यात्रा प्रतिबंध! हज को देखते हुए किया बस ये काम
AajTak
ऐसी रिपोर्टें आ रही थीं कि सऊदी अरब ने भारतीयों पर वीजा बैन लगा दिया है. लेकिन अब बताया जा रहा है ये अस्थायी प्रतिबंध है जो केवल कुछ वीजा पर है. यह कदम हज सीजन को देखते हुए उठाया गया है ताकि कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति हज न कर सके.
हाल ही में खबर आई कि सऊदी अरब ने भारत समेत 14 देशों के लोगों को कुछ तरीके के वीजा जारी करने पर रोक लगा दी है. इसके बाद ऐसी रिपोर्टें आने लगी कि भारतीयों के लिए सऊदी अरब की यात्रा पर प्रतिबंध लग गया है. लेकिन ये रिपोर्टें पूरी तरह से गलत हैं क्योंकि सऊदी सरकार ने इस मामले में कोई नॉटिफिकेशन जारी नहीं किया है. हज के दौरान सऊदी अरब अकसर भीड़भाड़ को देखते हुए अल्पकालिक वीजा पर अस्थायी प्रतिबंध लगा देता है और हज खत्म होते ही ये प्रतिबंध हटा दिए जाते हैं.
हालांकि, ये यात्रा प्रतिबंध उन लोगों पर नहीं लगा है जो हज वीजा पर हज के लिए सऊदी अरब गए हैं. सऊदी अरब के इस कदम का उद्देश्य हज सीजन में मक्का और मदीना में अनाधिकृत लोगों के प्रवेश करने और उन्हें बिना हज परमिट हज से रोकना है.
बताया जा रहा है कि भारतीयों के सऊदी का वीजा मिलने पर लगा अस्थायी प्रतिबंध जून के मध्य तक जारी रहेगा जब तक कि हज पूरी तरह खत्म नहीं हो जाता.
इन वीजा पर सऊदी ने लगाया है टेंपररी बैन
सऊदी अरब ने भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत 14 देशों के लोगों को उमराह, बिजनेस और फैमिली विजिट वीजा जारी करने पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया है. दरअसल, हज सीजन में हज परमिट न मिलने पर इन वीजा के जरिए सऊदी अरब पहुंच जाते थे और अनाधिकृत रूप से मक्का में हज करते थे.
पिछले साल अनाधिकृत रूप से बड़ी संख्या में लोगों ने हज किया था. भयंकर गर्मी और ताप से तब 1,300 से अधिक हाजियों की जान चली गई.

अमेरिका की 250वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ पर जारी होने वाले विशेष सोने के सिक्के को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. प्रस्तावित सिक्के पर डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर छापने के फैसले ने कानूनी और राजनीतिक बहस छेड़ दी है. जहां ट्रंप समर्थक इसे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बता रहे हैं, वहीं विरोधी इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बता रहे हैं.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.








