
सऊदी अरब की मॉडल रह चुकी हैं इरफान पठान की बेहद खूबसूरत वाइफ सफा, देखें Photos
AajTak
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी सफा बेग की खूब फोटो शेयर करते हैं. हालांकि ज्यादातर फोटो में सफा बुर्का में रहती हैं. इरफान साल 2016 में सफा के साथ वैवाहिक बंधन में बंधे थे.
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी सफा बेग की खूब फोटो शेयर करते हैं. हालांकि ज्यादातर फोटो में सफा बुर्का में रहती हैं. बता दें कि इरफान साल 2016 में सफा के साथ वैवाहिक बंधन में बंधे थे. इस शादी में इरफान और सफा के करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल हुए थे. इरफान और सफा मक्का में परिणय सूत्र में बंधे थे. सफा और इरफान की शादी से भारतीय फैन्स हैरान रह गए थे, क्योंकि इस हाई प्रोफाइल शादी को पूरी तरह से सीक्रेट रखा गया था. Entering probably the most beautiful phase of my life.We both wish to thank everyone for your wishes & #blessings pic.twitter.com/Obrdlat3Xq इरफान किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं, लेकिन सफा के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं. सफा के पिता मिर्जा फारूख बेग सऊदी अरब के बिजनेसमैन हैं. कहा जाता है सफा और इरफान की पहली मुलाकात दुबई में हुई थी. सफा का जन्म 28 फरवरी, 1994 को हुआ. वह सऊदी अरब के जेद्दा में ही बड़़ी हुईं और इंटरनेशनल इंडियन स्कूल से उनकी पढ़ाई हुई.More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












