
सऊदी अरब की इन लड़कियों ने बोल्ड अवतार से मचाई सनसनी, देखें तस्वीरें
AajTak
सऊदी अरब में कभी महिलाओं को पुरुषों की तरह खुलने की आजादी नहीं मिली है. उसके बावजूद कई लड़कियों ने अपना करियर फैशन इंडस्ट्री में ना सिर्फ बनाया है, बल्कि पूरी दुनिया में ये संदेश दिया है कि सऊदी अरब की महिलाएं भी किसी से पीछे नहीं हैं.
सऊदी अरब में महिलाएं आज भी पूरी तरह आजाद नहीं हैं. मोहम्मद बिन सलमान के क्राउन प्रिंस बनने के बाद चीजें बदली जरूर हैं, लेकिन अभी भी पश्चिमी देशों के हिसाब से अरबी महिलाएं या लड़कियां, पुरुषों के मुकाबले, उतनी ऊंची उड़ान नहीं भर पाती हैं, जितने के लिए वे सक्षम हैं.
हालांकि, इन्हीं पाबंदियों के बीच कुछ ऐसी लड़कियां भी रहीं जिन्होंने उन जंजीरों को तोड़कर खुद को दुनिया के सामने साबित किया है. और फैशन और हॉलीवुड की दुनिया में नाम कमाकर महिलाओं को दबाने वाली मानसिकता के सामने एक अच्छा उदाहरण पेश किया.
दीना अल खुदारी सऊदी अरब की राजधानी जेद्दाह में पैदा हुई मॉडल दीना अल खुदारी, बेशक अरब देश से आती हैं, लेकिन देखने में वे किसी अमेरिकन या किसी अन्य वेस्टर्न देश की मॉडल से कम नहीं हैं.
सिर्फ 18 साल की उम्र में ही दीना ने टिकटॉक पर वीडियो बनानी शुरू की और वे काफी मशहूर हो गईं. जिसके बाद उनपर दुनिया की नजर गई. फिर उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. इंस्टाग्राम पर भी दीना काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी फोटो और वीडियो को शेयर करती हैं.
अमीरा अल जुहेर सऊदी अरब मूल की अमीरा अल जुहेर खूबसूरत के साथ-साथ कम ही उम्र में फैशन जगत में अच्छे मुकाम पर हैं. हाल ही में उन्हें एलीट मॉडल मैनेजमेंट के लिए साइन भी किया गया है.
इससे पहले अमीरा अल जुहेर अरमानी समेत कई बड़े ब्रांड्स में भी नजर आ चुकी हैं. अमीरा इंस्टाग्राम पर भी एक्टिव हैं और अपने फोटो, वीडियो शेयर करती हैं. आसमा अल तुर्क बेहद खूबसूरत दिखने वाली आसमा अल तुर्क भी मूल रूप से सऊदी अरब की रहने वाली हैं. आसमा ने सिर्फ दो साल में ही फैशन करियर में इतना अच्छा कर दिखाया कि उन्हें कई बड़ी मैगजीन कवर पर ले चुकी हैं. आसमा भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने करियर से जुड़े अपडेट शेयर करती रहती हैं.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.









