
सऊदी अरब का ईद पर भारत को तोहफा, सूडान से भारतीयों समेत कई देशों के नागरिकों को बाहर निकाला
AajTak
अफ्रीकी देश सूडान इस समय भीषण गृहयुद्ध से जूझ रहा है. यहां आर्मी और पैरामलिट्री फोर्स के बीच सत्ता पर कब्जे को लेकर जंग छिड़ गई है. दोनों में से कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं है. इस बीच सऊदी अरब ने सूडान से भारत सहित कई देशों के नागरिकों को बाहर निकाला है.
सऊदी अरब संकटग्रस्त देश सूडान में फंसे भारतीयों की मदद को आगे आया है. सऊदी अरब ने सूडान से भारत और बांग्लादेश सहित कई देशों के नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला है.
सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने बताया कि उन्होंने सूडान से कई नागरिकों को बाहर निकाला है. इनमें 91 विदेशी नागरिक शामिल हैं. इन विदेशी नागरिकों में से 66 सऊदी अरब के मित्र देशों के हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सऊदी ने सूडान से जिन देशों के नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला है. उनमें भारत के अलावा कुवैत, कतर, मिस्र, ट्यूनीशिया, पाकिस्तान, यूएई, बुल्गारिया, बांग्लादेश, फिलीपींस और कनाडा जैसे देश शामिल हैं. इन नागरिकों को सूडान के मुख्य बंदरगाह से सुरक्षित बाहर निकाला गया है.
इससे पहले शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूडान में भारतीयों की स्थिति को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की थी. सूडान की राजधानी खार्तून में हजारों भारतीयों की जिंदगी दांव पर लगी हुई है. फिलहाल 4000 भारतीय संकटग्रस्त देश में फंसे हुए हैं.
सूडान में बीते आठ दिनों से देश की सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच घातक जंग जारी है, जिसमें अब तक लगभग 200 लोगों की मौत हो चुकी है. अंधाधुंध फायरिंग की वजह से सूडान में भारतीयों को खाने-पीने के सामान, पानी, दवाइयों और बिजली जैसी मूलभूत चीजों के अभाव का सामना करना पड़ रहा है. पचास लाख लोगों के घरों में बिजली और पानी नहीं है. संचार व्यवस्था भी ठप पड़ी हुई है.
सूडान में हो क्या रहा है?

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.

अमेरिका के ओकलाहोमा के जंगलों में लगी आग ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी. करीब 23 वर्ग मील क्षेत्र में फैल चुकी आग अब उत्तर की और तेजी से बढ़ रही है. मौके पर दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं. वन विभाग के अधिकारियों ने चेतावनी जारी करते हुए राज्य के पश्चिमी हिस्से को खाली कराके लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया है. देखें यूएश टॉप-10.









