
"संसद में मेरा माइक बंद कर दिया जाता है", खड़गे ने लोकतंत्र को बताया खतरा
AajTak
देश आज 15 अगस्त को 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. इस मौके पर कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भारत में लोकतंत्र पर कई बड़ी बातें कही. खड़गे ने कहा कि मुझे यह कहते हुए पीड़ा हो रही है कि आज लोकतंत्र, संविधान और संस्थान पर बहुत बड़ा खतरा है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











