
संसद में गतिरोध बरकरार... अमित शाह और स्पीकर ओम बिरला की बैठक बेनतीजा, इन 4 मुद्दों पर फंसा पेंच!
AajTak
गृहमंत्री अमित शाह और लोकसभा अध्यक्ष (स्पीकर) ओम बिरला के बीच सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, लेकिन सूत्रों के मुताबिक यह मुलाकात भी सदन में मची रार को शांत करने में विफल रही.
संसद के भीतर सरकार और विपक्ष के बीच चल रहा गतिरोध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. सोमवार को गृहमंत्री अमित शाह और लोकसभा अध्यक्ष (स्पीकर) ओम बिरला के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, लेकिन सूत्रों के मुताबिक यह मुलाकात भी सदन में मची रार को शांत करने में विफल रही. सरकार और विपक्ष के बीच चार प्रमुख बिंदुओं पर सहमति नहीं बन पाई है, जिसके कारण कार्यवाही सुचारू रूप से चलने की संभावना कम नजर आ रही है.
सरकारी सूत्रों के अनुसार, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जो चार मुख्य मांगें और मुद्दे उठाए हैं, उन पर सरकार का रुख बेहद सख्त है. दरअसल, विपक्ष ने आरोप लगाया है कि उनकी महिला सांसदों के साथ सदन में दुर्व्यवहार हुआ. पलटवार करते हुए सरकारी सूत्रों का कहना है कि वीडियो फुटेज से साफ है कि महिला सांसद ही प्रधानमंत्री के आसन की ओर आक्रामक रूप से बढ़ रही थीं.
दूसरा बड़ा विवाद विपक्ष के आठ सांसदों के निलंबन को लेकर है. विपक्ष चाहता है कि आठ सांसदों का निलंबन तुरंत रद्द किया जाए. हालांकि, सरकार का कहना है कि निलंबन वापसी पर विचार तभी होगा जब सदन का वर्तमान गतिरोध पूरी तरह समाप्त हो जाएगा. सरकार का मानना है कि लगातार हंगामे और व्यवधान के चलते सख्त कार्रवाई करनी पड़ी थी.
तीसरा मुद्दा बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे को लोकसभा में बोलने का अवसर न मिलने से जुड़ा है. सरकार का कहना है कि दुबे ने सदन में मुद्दा उठाने की कोशिश की थी, लेकिन उन्हें चेयर से अनुमति नहीं मिल सकी. इसके बाद उनके भाषण के कुछ हिस्सों को कार्यवाही से हटा दिया गया. इस मामले को लेकर भी राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है.
चौथा और अहम मुद्दा राहुल गांधी को सदन में बोलने का मौका न मिलने का है. सरकार का कहना है कि सदन में बोलने के लिए चेयर की अनुमति जरूरी होती है और अनुमति मिलने पर राहुल गांधी अपनी बात रख सकते हैं. हालांकि सरकार के भीतर यह आशंका जताई जा रही है कि अगर उन्हें मौका दिया गया तो वे वही मुद्दे दोबारा उठा सकते हैं, जिससे सदन में फिर से टकराव की स्थिति बन सकती है.
विपक्ष की फूट और अविश्वास प्रस्ताव की चर्चा

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












