
संसद का बजट सत्र: 'जनता ने आपको टेबल तोड़ने के लिए नहीं भेजा है', विपक्ष के हंगामे पर बोले स्पीकर ओम बिरला
AajTak
प्रश्नकाल के दौरान जब मणिक्कम टैगोर और मनीष तिवारी के सवाल की बारी आई तो स्पीकर ने कहा कि 'आपको प्रश्न नहीं पूछना है, ठीक है'. विपक्ष के सदस्यों के हंगामे के बीच स्पीकर ने हिदायत देते हुए कहा कि 'माननीय सदस्यगण, जनता ने आपको टेबल तोड़ने के लिए यहां नहीं भेजा है.'
बजट सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही का सोमवार को हंगामेदार आगाज हुआ. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला जैसे ही सदन में आए और अपने आसन पर आसीन हुए, विपक्षी सांसदों ने प्रयागराज महाकुंभ की घटना में मौतों को लेकर चर्चा की मांग शुरू कर दी. विपक्ष के हंगामे पर ओम बिरला ने कहा, 'जनता ने आपको टेबल तोड़ने के लिए नहीं भेजा है.'
विपक्षी सदस्यों की मांग पर स्पीकर ने प्रश्नकाल चलने देने की हिदायत दी और कहा कि इस विषय को महामहिम राष्ट्रपति महोदया ने अपने अभिभाषण में भी शामिल किया था. आप धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान इस विषय पर बोल सकते हैं. इसके बाद विपक्षी सदस्यों ने प्रयागराज महाकुंभ हादसे पर चर्चा की मांग करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी.
'सरकार से सवाल नहीं पूछना चाहता विपक्ष'
स्पीकर ओम बिरला ने विपक्षी सदस्यों से प्रश्नकाल चलने देने की अपील करते हुए कहा कि ये सदस्यों का महत्वपूर्ण समय होता है. आप सरकार से सवाल नहीं पूछना चाहते. विपक्षी सदस्य नारेबाजी करते हुए वेल में आ गए.
विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही जारी है. विपक्ष के हंगामे की आलोचना करते हुए संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि ये सरकार से सवाल नहीं पूछना चाहते, जनता इनसे सवाल पूछेगी.
'जनता ने आपको टेबल तोड़ने के लिए नहीं भेजा है'

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









