
'संयम बरतें, कूटनीति का रास्ता अपनाएं...', PAK-अफगान की टेंशन पर दुनिया की सलाह, भारत ने क्या कहा
AajTak
अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर झड़पों में तनाव बढ़ गया है. तालिबान ने दावा किया है कि उसने पाकिस्तान की कई चौकियों पर कब्जा कर लिया है, जबकि पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है. ईरान, सऊदी अरब और कतर ने संयम की अपील की है, वहीं भारत ने पाकिस्तान के आरोपों को सिरे से खारिज किया है.
अफगानिस्तान और पाकिस्तान की सीमा पर शनिवार देर रात हिंसक झड़पें भड़क उठीं. अफगान रक्षा मंत्रालय का दावा है कि तालिबान की अगुवाई वाली अफगान सेना ने दुरंड रेखा के पार पाकिस्तान की कई सैन्य चौकियों पर कब्जा कर लिया है. ये झड़पें कुनर और हेलमंद प्रांतों के साथ-साथ पक्तिया के आरियूब इलाके तक फैल गई हैं. तालिबान के लड़ाके काबुल में पाकिस्तान के हालिया एयरस्ट्राइक का जवाब दे रहे हैं.
अफगान रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, "तालिबान बलों ने दुरंड रेखा के पार कुनर और हेलमंद प्रांतों में पाकिस्तानी सेना की कई चौकियों पर कब्जा किया है." इस संघर्ष में कम से कम 12 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं और कई घायल हुए हैं. बहरामचा जिले के शकीज, बीबी जानी और सालेहान इलाकों में भीषण लड़ाई जारी है.
यह भी पढ़ें: बॉर्डर के साथ इन 6 प्रातों में भी हिंसक झड़प, कई सैन्य ठिकाने नष्ट... PAK-अफगान संघर्ष में अब तक क्या-क्या हुआ?
तालिबान सरकार के प्रवक्ता एनायत खोवारज़मी ने कहा, "अगर दूसरी तरफ ने फिर अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया, तो हमारी सशस्त्र सेनाएं अपनी सीमा की रक्षा के लिए तैयार हैं और दृढ़ता से जवाब देंगी."
पाकिस्तान ने बॉर्डर टेंशन पर क्या कहा?
पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा, "अफगानिस्तान को पाकिस्तान के खिलाफ हमलों के लिए बेस बनाया जा रहा है, और इसके सबूत और प्रमाण मौजूद हैं... पाकिस्तान के लोगों की जान और माल की रक्षा के लिए जो जरूरी कदम उठाए जाने चाहिए, वे उठाए जाएंगे और उठाए जाते रहेंगे."

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











