
संभल हिंसा में सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क से आज SIT करेगी पूछताछ, जामा मस्जिद सदर जफर अली ने लिया था नाम
AajTak
उत्तर प्रदेश के संभल निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के सांसद जियाउर्रहमान बर्क से आज SIT पूछताछ करेगी. SIT ने पिछले दिनों सांसद बर्क को दिल्ली स्थित आवास पर जाकर नोटिस दिया था. 24 नवंबर की हिंसा के मामले में जियाउर्रहमान बर्क से पूछताछ करके SIT कई सवालों के जवाब जानना चाहती है. सांसद जियाउर्रहमान बर्क हिंसा के मुकदमे में नामजद आरोपी बनाए गए हैं. 23 मार्च को गिरफ्तार किए गए जमा मस्जिद कमेटी के सदस्य जफर अली ने पूछताछ के दौरान SIT को सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क की संलिप्तता के बारे में बताया था. इसके बाद पुलिस ने अपनी केस डायरी में 24 नवंबर की हिंसा जामा मस्जिद के सदर जफर अली और जियाउर्रहमान बर्क की साजिश का जिक्र किया था.
उत्तर प्रदेश के संभल निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के सांसद जियाउर्रहमान बर्क से आज SIT पूछताछ करेगी. SIT ने पिछले दिनों सांसद बर्क को दिल्ली स्थित आवास पर जाकर नोटिस दिया था. 24 नवंबर की हिंसा के मामले में जियाउर्रहमान बर्क से पूछताछ करके SIT कई सवालों के जवाब जानना चाहती है. सांसद जियाउर्रहमान बर्क हिंसा के मुकदमे में नामजद आरोपी बनाए गए हैं.
23 मार्च को गिरफ्तार किए गए जमा मस्जिद कमेटी के सदस्य जफर अली ने पूछताछ के दौरान SIT को सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क की संलिप्तता के बारे में बताया था. इसके बाद पुलिस ने अपनी केस डायरी में 24 नवंबर की हिंसा जामा मस्जिद के सदर जफर अली और जियाउर्रहमान बर्क की साजिश का जिक्र किया था.
मकान की हुई थी नपाई
पिछले दिनों जांच टीम ने सांसद जियाउर्रहमान बर्क के मकान की नपाई पूरी की. इस दौरान भारी पुलिस फोर्स की तैनाती थी, जिससे नपाई के दौरान कोई व्यक्ति माहौल ना खराब कर सके.
मकान के निर्माण के मामले में कई बार सांसद बर्क को नोटिस जारी किया जा चुका है. इस मामले में नवनिर्माण हुआ है या नहीं यह जांच करने के लिए एसीडएम द्वारा जांच कमेटी बनाई गई थी. 22 मार्च तक जांच टीम को अपनी रिपोर्ट सौंपनी थी. लेकिन 22 मार्च तक अपनी रिपोर्ट नहीं दे सकी थी जांच टीम.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












