
संजय सिंह से ईडी मुख्यालय में ही होगी पूछताछ, एजेंसी ने कोर्ट को दी जानकारी
AajTak
संजय सिंह के वकील ने कहा कि ये सिस्टम का मजाक है कि हेडक्वार्टर में एक ही लॉक अप है. ईडी के वकील ने दलील दी कि 5 अक्टूबर को रिक्वेस्ट की गई थी. ये अक्सर होता है. 5 अक्टूबर को उन्होंने अपनी हेंड राइटिंग में दिया कि वो लॉकप के बाहर सोएंगे, क्योंकि वहां पेस्टिसाइड डालना था.
संजय सिंह की अर्जी पर रॉउज एवन्यू कोर्ट से ईडी ने कहा कि संजय सिंह को हम कहीं और शिफ्ट नहीं कर रहे हैं. रॉउज एवन्यू कोर्ट ने सजंय सिंह की तरफ से दाखिल याचिका का निपटारा किया. ईडी ने कहा कि पेस्टिसाइड का काम पूरा हो चुका है अब हम संजय सिंह को कहीं और शिफ्ट नहीं कर रहे हैं. सुनवाई के दौरान संजय सिंह के पिता कोर्टरूम में मौजूद रहे.
संजय सिंह के वकील ने कहा कि कोर्ट ने 5 अक्टूबर को आदेश पारित किया था. लेकिन उसके बावजूद संजय सिंह को जबरन लॉकअप से निकाला और उनको तुगलक रोड थाने शिफ्ट करने की बात कही. संजय सिंह ने इससे साफ मना कर दिया. ईडी के वकील ने संजय सिंह के वकील का विरोध किया तो जज ने पूछा कि क्या सिंह को शिफ्ट कर दिया गया है? ईडी के वकील ने कहा कि अभी तक नहीं. संजय सिंह के वकील ने कहा कि ये सिस्टम का मजाक है कि हेडक्वार्टर में एक ही लॉक अप है. ईडी के वकील ने दलील दी कि 5 अक्टूबर को रिक्वेस्ट की गई थी. ये अक्सर होता है. 5 अक्टूबर को उन्होंने अपनी हेंड राइटिंग में दिया कि वो लॉकप के बाहर सोएंगे, क्योंकि वहां पेस्टिसाइड डालना था. संजय सिंह ने अपनी अर्जी में ईडी द्वारा हेडक्वार्टर से तुगलक रोड पुलिस स्टेशन में शिफ्ट किए जाने का विरोध किया था. संजय सिंह को ईडी अपने मुख्यालय से तुगलक रोड पुलिस स्टेशन इसलिए शिफ्ट करना चाहती है, क्योंकि ईडी मुख्यालय समेत लॉकप में पेस्टिसाइड का छिड़काव कराना चाहती है.
संजय सिंह ने अपनी अर्जी में मांग की है कि उनसे ईडी मुख्यालय में ही पूछताछ की जाए और वहीं रखा जाए. उनको पूछताछ और कॉन्फ्रंट के नाम पर कहीं और शिफ्ट ना किया जाए.
ईडी पर संजय सिंह ने आरोप लगाया है कि वो उनको तुगलक रोड थाने में स्थानांतरित कर सकते हैं. इस तैयारी को देखते हुए सिंह ने अपने वकील फारुख खान और प्रकाश प्रियदर्शी के जरिए राउज एवेंन्यू कोर्ट में अर्जी डाली है. इस याचिका में सिंह ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ) पर आरोप लगाया है कि रिमांड के दौरान ईडी उन्हें मुख्यालय के बजाय तुगलक रोड थाने में स्थानंतरित करने की योजना बना रही है. जबकि रिमांड आदेश में ईडी मुख्यालय में रखने का निर्देश दिया गया था.
इस स्थानांतरण के पीछे ईडी की मंशा पर सवाल उठाते हुए इस मामले में जल्द सुनवाई की गुहार लगाई है. संजय सिंह के आवेदन पर अदालत ने ईडी जांच अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है.
इस मामले पर दो बजे सुनवाई तय की गई है. अदालत ने संजय सिंह को पांच अक्टूबर को पांच दिन की ईडी रिमांड पर भेजा था. अब उनकी पेशी दस अक्टूबर शाम चार बजे है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






