
संजय राउत को याद आई NDA की दरियादिली, कांग्रेस को दी नसीहत- ऐसा त्याग तो आपको भी करना चाहिए
AajTak
शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत को इंडिया ब्लॉक के भविष्य पर छिड़ी बहस के बीच अब एनडीए की दरियादिली याद आई है. उन्होंने कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा है कि ऐसा त्याग तो आपको भी करना चाहिए.
जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के बयान के बाद विपक्षी इंडिया ब्लॉक की प्रासंगिकता पर बहस छिड़ी हुई है. इस गठबंधन में शामिल शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इंडिया ब्लॉक के गठन के उद्देश्य पर बात की और कांग्रेस को यह नसीहत भी दी कि उसे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से सीख लेनी चाहिए.
संजय राउत ने उन दिनों को भी याद किया जब उनकी पार्टी भी बीजेपी की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल हुआ करती थी. संजय राउत ने कहा कि इंडिया ब्लॉक की स्थापना लोकसभा के लिए हुई थी लेकिन हमें चाहिए कि इसे बनाए रखें. उन्होंने चुनावी राज्य केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली का जिक्र करते हुए कहा कि अगर ये गठबंधन वहां भी नजर आता तो और बेहतर होता.
संजय राउत ने नसीहत देते हुए कहा कि सभी राजनीतिक दलों को समझौता करना चाहिए, खासकर बड़ी पार्टियों को. शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद ने शिवसेना के एनडीए वाले दिन याद करते हुए कांग्रेस को बीजेपी से सीख लेने की नसीहत भी दी. उन्होंने कहा कि ये (त्याग) ऐसा ही है जैसा बीजेपी किया करती थी जब हम एनडीए में थे.
यह भी पढ़ें: 'राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के दिन मिली थी भारत को सच्ची आजादी', बोले RSS चीफ मोहन भागवत
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भी ऐसा त्याग करना चाहिए. संजय राउत ने कहा कि वहां हमेशा बातचीत चलती रहती थी. उन्होंने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर भी पलटवार किया. संजय राउत ने कहा कि रामलला को संघ नहीं लाया है. उन्होंने कहा कि मोहन भागवत ने संविधान नहीं लिखा है. वह जो कह रहे हैं, गलत है. हमने उनके लिए लड़ाई लड़ी है और इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए.
यह भी पढ़ें: 'सरकार ने बहुत अच्छा काम किया...', संजय राउत ने की CM फडणवीस की जमकर तारीफ

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






