
संजय गांधी को खोने का गम... पूजा पर बैठीं इंदिरा के झर-झर बहते आंसू और सामने देवी चामुण्डा की प्रतिमा, उस रोज मंदिर में क्या-क्या हुआ?
AajTak
इंदिरा गांधी 1977 से 1980 के बीच देश के बड़े-बड़े मंदिरों में हाजिरी दे रही थीं. लेकिन संजय गांधी को खोकर हिमाचल प्रदेश स्थित देवी चामुण्डा के मंदिर पहुंचीं इंदिरा के आंसू रुक नहीं रहे थे. क्या इन आंसुओं के पीछे एक पुजारी को वो कथन था जब उसने कहा था कि मां साधारण मनुष्यों का अनादर तो सहन कर लेती है, लेकिन जब शासक वर्ग ऐसा करता है तो...
देवी चामुण्डा की प्रतिमा सामने थी. पंडित मंत्र पढ़ते हुए देवी का आह्वान कर रहे थे. पूजा पर बैठी थीं भारत की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी. वह पंडित के कहे अनुसार मुद्राएं बना रही थीं. लेकिन उनके आंसू थे कि रुक नहीं रहे थे. वह रोती जा रही थीं, रोती ही जा रही थीं. इंदिरा की आंखों से टपक रहे नयनजल प्रायश्चित के थे या फिर पश्चाताप के! मां इंदिरा का विलाप अपने छोटे बेटे और क्राउन प्रिंस संजय गांधी के लिए था. जिन्हें वह कुछ ही महीने पहले सदा के लिए खो चुकी थीं.
आज उन्हीं संजय गांधी की जयंती है. संजय होते तो आज जीवन के 77 वसंत पूरे कर चुके होते. लेकिन 16वीं सदी के उस मंदिर में भारत की प्रधानमंत्री! माजरा क्या था? फिर ये अनुष्ठान? और सबसे हैरानकुन सवाल- आयरन लेडी इंदिरा के नैन देवी के सामने बरस क्यों रहे थे?
इन सवालों पर पड़े रहस्यों से पर्दा उठाया है वरिष्ठ पत्रकार और इंडियन एक्सप्रेस की कंट्रीब्यूटिंग एडिटर नीरजा चौधरी ने. उन्होंने अपनी किताब 'How Prime ministers decide' में बतौर पत्रकार देश के प्रधानमंत्रियों की जिंदगी में करीबी से दस्तक दिया है और पन्ना-पन्ना पलटते पलटते वहां तक चली गई हैं, जहां उस किरदार पर कोई मुखौटा नहीं होता. इस किताब में नीरजा ने इंदिरा की शख्सियत के अंदर मौजूद कोमल मां को टटोला है.
शपथ ग्रहण के बाद कीर्तन करने आ गईं इंदिरा
तो किस्सा यूं है. नीरजा चौधरी अपनी किताब में लिखती हैं- जनवरी 1980 में इंदिरा फिर से देश की प्रधानमंत्री चुनी गईं. 14 जनवरी 1980 को जब वे पीएम पद की शपथ लीं, उसी दिन उन्होंने 12 विलिंग्टन क्रेसेंट रोड स्थित अपने आवास पर कीर्तन का आयोजन किया था. उत्तर भारत में पावन मौकों पर इस तरह का आयोजन आम हैं. राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण के बाद वे तुरंत अपने घर आ गईं और कीर्तन में शामिल हो गईं.
इसी दौरान इंदिरा के इनर सर्किल में शामिल अनिल बाली ने उन्हें याद दिलाया कि अब चुनाव समाप्त हो चुका है, शपथ ग्रहण भी हो चुका है. इसलिए उन्हें अपने वादे के अनुसार चामुण्डा देवी के दर्शन करने के लिए जाना चाहिए. इंदिरा ने तुंरत ही सहमति में हामी भरी. उन्होंने अनिल बाली से कहा कि इस यात्रा के लिए उन्हें 4-5 महीने का समय चाहिए.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




