
संघ प्रमुख मोहन भागवत से मिले आरिफ मोहम्मद खान, केरल सरकार से चल रही तनातनी
AajTak
केरल सरकार और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के बीच विश्वविद्यालयों में नियुक्ति को लेकर तनातनी चल रही है. केरल सरकार के साथ चल रही तनातनी के बीच केरल के राज्यपाल ने संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की है. केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और संघ प्रमुख की मुलाकात को राज्यपाल के कार्यालय ने शिष्टाचार भेंट बताया है.
केरल के विश्वविद्यालयों में नियुक्ति को लेकर प्रदेश सरकार और राज्यपाल आमने सामने हैं. केरल की कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार के साथ चल रही तनातनी के बीच राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की है. ये जानकारी राज्यपाल के कार्यालय की ओर से दी गई है.
केरल के राज्यपाल के कार्यालय ने ये जानकारी दी है कि संघ प्रमुख मोहन भागवत के साथ आरिफ मोहम्मद खान की मुलाकात शनिवार की रात करीब 8 बजे हुई. मोहन भागवत से केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान की मुलाकात संघ के एक स्वयंसेवक के आवास पर हुई. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक संघ प्रमुख के साथ राज्यपाल ने शिष्टाचार मुलाकात की.
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और संघ प्रमुख मोहन भागवत की इस मुलाकात के दौरान क्या बात हुई, इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक केरल के राज्यपाल के कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि संघ प्रमुख और आरिफ मोहम्मद खान की ये मुलाकात बैठक पहले से तय थी.
हालांकि, अपनी बेबाकी के लिए अलग पहचान रखने वाले आरिफ मोहम्मद खान ने इस मुलाकात को लेकर किसी तरह का कोई बयान नहीं दिया है. आरिफ मोहम्मद खान और केरल सरकार के बीच तनातनी चल रही है. केरल सरकार के साथ विश्वविद्यालयों में भर्ती को लेकर चल रही खींचतान के बीच राज्यपाल की संघ प्रमुख के साथ मुलाकात अहम मानी जा रही है.
गौरतलब है कि विश्वविद्यालयों में भर्ती को लेकर राज्यपाल और सरकार के बीच खींचतान चल रही है. आरिफ मोहम्मद खान ने साफ कह दिया है कि कुलपति नियुक्त करने का अधिकार राज्य सरकार को नहीं दिया जा सकता. सरकार ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पर सरकार के खिलाफ 'झूठे अभियान' चलाने का आरोप लगाया था.

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










