
संघ के 100 साल: RSS की नींव का पत्थर थे संघ प्रमुख भागवत के दादा, पिता ने विस्तार में निभाया था अहम रोल
AajTak
आरएसएस के वर्तमान प्रमुख मोहन भागवत के परिवार में संघ की विरासत बहुत पुरानी है. संघ के संस्थापक डॉक्टर हेडगेवार का साथ देने से लेकर, नरेंद्र मोदी जैसे दिग्गज नेताओं को तैयार करने में भागवत परिवार का बड़ा योगदान है. संघ के 100 सालों की यात्रा को समेटती 100 कहानियों में, एक कहानी भागवत परिवार की भी है.
आरएसएस के वर्तमान प्रमुख मोहन भागवत के परिवार में संघ की विरासत बहुत पुरानी है. संघ के संस्थापक डॉक्टर हेडगेवार का साथ देने से लेकर, नरेंद्र मोदी जैसे दिग्गज नेताओं को तैयार करने में भागवत परिवार का बड़ा योगदान है. संघ के 100 सालों की यात्रा को समेटती 100 कहानियों में, एक कहानी भागवत परिवार की भी है.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को जन-जन तक पहुंचाने में कई परिवारों की पीढ़ियां खप गई हैं. वर्तमान संघ प्रमुख मोहन भागवत के परिवार की कहानी से इसे बखूबी समझा जा सकता है. उनके दादा संघ की नींव के पत्थर थे, तो पिताजी का सहयोग संघ को वटवृक्ष बनाने में बहुत ही अहम रहा. दादा श्रीनारायण पांडुरंग नाना साहेब ने जहां संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के भागीरथ काम को आसान बनाया. वहीं पिता मधुकर राव भागवत को, लाल कृष्ण आडवाणी और नरेंद्र मोदी जैसे दिग्गज नेताओं को राजनीति और संघ का ककहरा सिखाने में अहम भूमिका निभाने का श्रेय दिया जाता है. जब नाना साहब और मधुकऱ राव जैसे दो दिग्गज घर में हों तो सोचिए बच्चों पर क्या असर होगा? मोहन भागवत के संघ के शीर्ष पर पहुंचने के पीछे घर में मिली इस प्रेरणा का योगदान समझा जा सकता है.
डॉक्टर हेडगेवार का साथ देने में आगे रहे थे मोहन भागवत के दादा श्रीनारायण पांडुरंग भागवत यानी नाना साहेब का जन्म महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले (तब मध्य प्रांत) के वीरमाल गांव में 1884 में हुआ था. घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, सो वह अपने मामाजी के यहां नागपुर जिले के कस्बे काटोल में आ गए. महाभारत के अश्वमेघ सर्ग में इस नगर का जिक्र कुंतलपुर के नाम से है. नाना साहब ने प्रयागराज (तब इलाहाबाद) से कानून में डिग्री ली और फिर चंद्रपुर जिले की ही वरोरा नगरपालिका में कुछ कारोबार करने लगे.
वरोरा तब कोयला खदानों के लिए प्रसिद्ध था. नाना साहब ने साथ में चंद्रपुर जिला न्यायालय में वकालत भी शुरू कर दी. वरोरा उन दिनों कांग्रेस की गतिविधियों का केन्द्र था, नाना साहब भी कांग्रेस से जुड़ गए. 1930 में पूरा परिवार चंद्रपुर ही रहने लगा. जहां उनकी मित्रता लोकमान्य तिलक के करीबी बलवंत राव देशमुख से हो हुई.
देश, समाज, संस्कृति के प्रति जो तिलक की सोच थी, वो उनके भी मन में घर करने लगी थी. धीरे-धीरे नाना साहब की गिनती चंद्रपुर के नामी वकीलों में होने लगी. डॉ. हेडगेवार ने जब संघ की शाखा चंद्रपुर में शुरू की तो नाना साहब ने उनके विचारों से प्रभावित होकर उनका नेतृत्व स्वीकार करने में कोई गुरेज नहीं किया, जबकि डॉ. हेडगेवार उनसे पांच साल छोटे थे.
ये अलग बात है कि नाना साहब का गुस्सा उन दिनों मशहूर था, वो केस लेकर आने वालों को साफ बता देते थे कि आपके मुकदमे में कोई दम नहीं है, बावजूद इसके लोग पीछे नहीं हटते थे कि कोई और वकील कर लें, कह देते थे कि भाग्य में जो होगा देखा जाएगा लेकिन मुकदमा आप ही लड़ोगे. ये भी खासा दिलचस्प है कि नाना साहब पर मुसलमानों और ईसाइयों को भी खूब विश्वास था, उनके ज्यादातर मुकदमे नाना साहब के पास ही आते थे. ये वो दौर था, जब संघ के पास ना कार्यालय होता था और ना अपने आप शाखा में आने वाले ज्यादा कार्यकर्ता. तब नाना साहब चंद्रपुर में खेवनहार बने... उन्होंने ना केवल अपना घर संघ कार्यकर्ताओं की बैठकों, उनके रात्रि प्रवास, भोजन आदि के लिए सालों तक उपलब्ध करवाया, बल्कि जिन्हें स्वभाव से जल्दी गुस्सा होने वाला माना जाता था, शाखा में बच्चों से सबसे ज्यादा प्यार से वही बात करते थे. बच्चों के प्रति उनका सरल स्वभाव ही एक बड़ी वजह बन गया था कि ढेर सारे संघ प्रचारक इस शहर की शाखा से निकले थे. असर उनके परिवार पर भी पड़ा, उनके एक पुत्र मधुकर राव भागवत प्रचारक बनकर संघ के प्रसार के लिए घर छोड़कर चले गए.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






