
संक्रमित होने पर बदल जाती है इंसानों की गंध, ज्यादा आकर्षित होते हैं मच्छर, स्टडी में खुलासा
AajTak
एक नई स्टडी सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि डेंगू और जीका वायरस से संक्रमित होने के बाद इंसान के शरीर की गंध बदल जाती है. गंध बदलने से मच्छर उनकी ओर और ज्यादा आकर्षित होते हैं. वैज्ञानिकों का कहना है कि इससे वायरस और तेजी से फैल सकते हैं.
मच्छर इस दुनिया के सबसे घातक इंसेक्ट्स में से है. हर साल 10 लाख से ज्यादा मौतें मच्छरों से फैलने वालीं बीमारियों से हो जाती हैं. इनमें मलेरिया, यलो फीवर, डेंगू, जीका और चिकनगुनिया जैसी बीमारियां शामिल हैं.
मच्छर अपने साथ कई सारे वायरस लेकर चलते हैं. जब कोई मच्छर किसी इंसान को काटता है, तो उससे वो इंसान संक्रमित हो जाता है और उसके जरिए ये वायरस दूसरे लोगों में फैल सकता है.
इसी बीच एक नई स्टडी सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि कुछ वायरस से इंसान के शरीर की गंध बदल जाती है, जिससे मच्छर इंसानों के प्रति और ज्यादा आकर्षक हो रहे हैं. ये स्टडी अमेरिका में स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ कनेक्टिकट में इम्युनोलॉजी डिपार्टमेंट में असिस्टेंट प्रोफेसर पेंगुआ वैंग ने की है.
मच्छर अलग-अलग तरह के संकेतों से इंसानों को ढूंढते हैं, जिसमें शरीर का तापमान और सांस लेते समय कार्बन डाय ऑक्साइड छोड़ना शामिल हैं. इसके अलावा शरीर की गंध भी अहम होती है. पिछली कुछ लैब रिसर्च में पाया गया था कि मलेरिया से संक्रमित एक चूहे की गंध बदल गई थी, जिससे मच्छर उसके प्रति और ज्यादा आकर्षित होने लगे थे.
अब स्टडी में पाया गया है कि डेंगू और जीका जैसे वायरस से संक्रमित होने के बाद इंसानों के शरीर की गंध भी बदल जाती है, जिससे मच्छर उनके प्रति और ज्यादा आकर्षित होने लगते हैं.
ये भी पढ़ें-- मच्छरों की वजह से हुआ एयर कंडीशनर का अविष्कार! जानिए इसके पीछे की कहानी

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










