
संकरे रास्ते, खचाखच भीड़... गोवा के क्लब में आग से क्यों मची इतनी तबाही?
AajTak
नॉर्थ गोवा के आरपोरा इलाके में 'बर्च बाय रोमियो लेन' नामक एक लोकप्रिय नाइटक्लब में लगी भीषण आग को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. जांच में पता चला है कि ये नाइटक्लब अवैध था और इसके ध्वस्त करने का पिछले साल आदेश दिया गया था. साथ ही पता चला है कि क्लब के एंट्री और एग्जिट गेट बेहद संकरे थे, जिससे लोग क्लब से बाहर नहीं निकल सके.
नॉर्थ गोवा के अरपोरा में स्थित लोकप्रिय नाइटक्लब ‘Birch by Romeo Lane’ में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात भीषण आग लगने से कम से कम 25 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों में चार पर्यटक और 14 स्टाफ सदस्य शामिल हैं. इस हादसे ने एक बार फिर नाइटक्लबों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. शुरुआती जांच में पता चला है कि ये क्लब अवैध रूप से चल रहा था और क्लब के एंट्री, एग्जिट गेट बेहद संकरे थे, जिससे लोगों ने घटनास्थल पर भ्रम की स्थिति पैदा हो गई.
जांच में खुलासा हुआ है कि बिर्च बाय रोमियो लेन नाइटक्लब में आने (एंट्री) और जाने (एग्जिट) दोनों ही बेहद संकरे थे. बैकवाटर के किनारे बने इस क्लब तक पहुंचने का रास्ता भी सिर्फ एक रास्ता था, वो भी संकरा रास्ता है.
फायर ब्रिगेड के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फायर टेंडर को घटनास्थल से करीब 400 मीटर दूर खड़ा करना पड़ा, जिससे आग बुझाने और बचाव कार्य में भारी देरी हुई. अधिकांश मौतें दम घुटने (सफोकेशन) से हुईं.
आग लगने से मची अफरा-तफरी
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब लोग आग से बचने के लिए इधर-उधर भाग रहे थे तो अफरा-तफरी मच गई. हैदराबाद की एक पर्यटक फातिमा शेख ने बताया कि जब आग भड़की तो कई पर्यटक अफरा-तफरी में नीचे की ओर भागे और ग्राउंड फ्लोर पर स्थित रसोई में पहुंच गए थे, जहां वह और क्लब में मौजूद स्टाफ के साथ फंस गए.
खचाखच भरा था क्लब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











