
श्वेता तिवारी के Ex हसबैंड अभिनव कोहली को राहत, कोर्ट ने दी बेटे से मिलने और बात करने की इजाजत
AajTak
अभिवन कोहली ने अपनी एक्स वाइफ श्वेता तिवारी के खिलाफ याचिका दायर की थी, जिसमें उन्होंने श्वेता पर अवैध रूप से बेटे को उनसे दूर रखने के आरोप लगाए थे. उन्होंने कोर्ट से उनके बेटे को सामने लाने की मांग भी की थी.
टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के एक्स हसबैंड अभिनव कोहली के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक्टर अभिनव कोहली को अपने बेटे से रोजाना आधे घंटे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात करने और वीकेंड पर उनसे दो घंटे मिलने की इजाजत दे दी है. यानी अब से अभिनव अपने बेटे से मिल भी सकेंगे और उनसे रोजाना बात भी कर सकेंगे.
More Related News













