
श्रीलंका से ईरान भेजे जाएंगे 84 नौसैनिकों के शव, अमेरिकी हमले में हुई थी मौत
AajTak
हिंद महासागर में अमेरिकी हमले का शिकार हुए 84 ईरानी नौसैनिकों के शव अब उनके वतन वापस भेजे जा रहे हैं. श्रीलंका सरकार ने कोलंबो कोर्ट के आदेश के बाद इन शवों को ईरान को सौंपने का फैसला किया है.
हिंद महासागर में इस महीने की शुरुआत में हुई एक खौफनाक घटना के बाद, अब मारे गए ईरानी नौसैनिकों के शवों को उनके वतन वापस भेजा जा रहा है. श्रीलंका सरकार ने फैसला किया है कि वह उन 84 ईरानी सैनिकों के शवों को ईरान लौटाएगी, जो एक अमेरिकी पनडुब्बी के हमले में मारे गए थे. रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, कोलंबो की एक अदालत ने सरकार को आदेश दिया था कि इन शवों को श्रीलंका में मौजूद ईरानी दूतावास को सौंप दिया जाए. अब कोर्ट के आदेश के बाद कागजी कार्रवाई पूरी हो चुकी है और शवों को भेजने का काम शुरू हो गया है.
कैसे हुआ था यह बड़ा हमला?
यह पूरी घटना 4 मार्च की है, जब आईरिस देना नाम का ईरानी जहाज श्रीलंका के तट के पास डूब गया था. इस जहाज पर चालक दल के करीब 180 सदस्य सवार थे. इस हमले के साथ ही मिडिल ईस्ट का संघर्ष अब भारत के पड़ोस तक पहुंच गया है. जब जहाज डूब रहा था, तब श्रीलंकाई नौसेना ने तुरंत एक्शन लेते हुए 32 नाविकों को सुरक्षित बचा लिया था. हालांकि, इस हमले में 84 नौसैनिकों की मौत हो गई, जिनके शव बरामद कर लिए गए हैं. जहाज पर सवार 60 अन्य सदस्य अब भी लापता हैं और उनका अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. प्रशासन ने साफ किया है कि बचाए गए 32 नाविक फिलहाल श्रीलंका में ही रहेंगे.
यह भी पढ़ें: 'पश्चिम एशिया का मैप दोबारा बनेगा, क्या बकवास है...' इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बोले राजदूत यूसुफ अब्दुल गनी
विशेष विमान से ताबूतों की घर वापसी
श्रीलंका के अधिकारियों का कहना है कि शवों को ईरान भेजने की सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं. ईरान की सरकार अपने जवानों के शवों को ले जाने के लिए एक खास चार्टर्ड विमान लेकर आ रही है. इन शवों को श्रीलंका के मत्ताला अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अलग-अलग खेप में भेजा जा रहा है. एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, 46 शवों का पहला बैच शुक्रवार दोपहर को ईरान के चार्टर्ड कार्गो विमान से रवाना कर दिया गया. बाकी बचे शवों को भी जल्द ही ईरान भेज दिया जाएगा.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.

सोशल मीडिया पर चल रही मौत की खबरों के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक शॉप में कॉफी पीते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में नेतन्याहू मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि लोग कह रहे हैं कि मर गया है...क्या आप भी यही पूछ रहे हैं? इसके बाद उन्होंने कैमरे के सामने अपने दोनों हाथों को दिखाते हुए कहा, 'लोग मेरी उंगलियां भी गिन सकते हैं.










