
श्रीलंका राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे साफ, वामपंथी नेता अनुरा दिसानायके होंगे अगले प्रेसिडेंट
AajTak
श्रीलंका के चुनाव आयोग ने रविवार को दूसरे राउंड की मतगणना के बाद 56 वर्षीय मार्क्सवादी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके को राष्ट्रपति चुनाव विजेता घोषित कर दिया है. एनपीपी ने कहा कि दिसानायके श्रीलंका के 9वें राष्ट्रपति के रूप में सोमवार को शपथ लेंगे. वहीं, जीत पर दिसानायके ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर जनता का आभार जताया है.
श्रीलंका के आम चुनाव के परिणामों में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. श्रीलंका के चुनाव आयोग ने रविवार को दूसरे राउंड की मतगणना के बाद 56 वर्षीय मार्क्सवादी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके को राष्ट्रपति चुनाव विजेता घोषित कर दिया है. चुनाव में जीत हासिल करने के बाद उन्होंने नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने की तैयारियां शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि वह सोमवार को शपथ ले सकते हैं.
चुनाव परिणाम के अनुसार, राष्ट्रपति पद के लिए वामपंथी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके 42.13 फीसद मतों के साथ की पहली पसंद बनकर उभरे हैं. जबकि निर्वतमान राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे तीसरे पायदान पर खिसक गए हैं. उन्हें 17.27% वोट मिले हैं. वहीं, चुनाव में जीत हासिल करने के बाद दिसानायके ने अपनी इस जीत को हम की जीत करार दिया है.
शपथ की तैयारियां शुरू
एनपीपी ने कहा कि दिसानायके श्रीलंका के 9वें राष्ट्रपति के रूप में सोमवार को शपथ लेंगे. इससे पहले चुनाव आयोग ने दूसरे दौर की मतगणना का आदेश दिया था, क्योंकि शनिवार के चुनाव में किसी भी उम्मीदवार को विजेता घोषित करने के लिए आवश्यक 50 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल नहीं हुए थे.
जनता का जताया आभार
उन्होंने इस बारे में अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा, सदियों से हमने जो सपना संजोया है वह आखिरकार सच हो रहा है. यह उपलब्धि किसी एक व्यक्ति के काम का परिणाम नहीं है, बल्कि आप में से हजारों लोगों के सामूहिक प्रयास का रिजल्ट है. आपकी प्रतिबद्धता हमें यहां तक ले आई है और इसके लिए मैं हृदय से आभारी हूं. ये जीत हम सभी की है.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.









