
श्रीलंका में साइक्लोन दितवा का कहर, बाढ़ और लैंडस्लाइड से 80 से ज्यादा मौतें, 1.5 लाख प्रभावित
AajTak
साइक्लोन दितवा ने श्रीलंका में भारी तबाही मचा दी है. रिकॉर्ड बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड से 80 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 1.5 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए. मातले में 24 घंटे में 540 मिमी बारिश हुई, जिससे कई पुल बह गए, बिजली ठप हो गई और ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं.
श्रीलंका इस समय एक बड़े मानवीय संकट से गुजर रहा है. साइक्लोन दितवा ने देश में ऐसी बारिश कराई, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. लगातार हो रही बारिश से निचले इलाके डूब गए और पहाड़ों में मिट्टी इतनी ढीली हो गई कि जगह-जगह लैंडस्लाइड शुरू हो गए.
सबसे दुखद बात यह है कि 80 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 34 लोग अभी भी लापता हैं. लगभग 1.5 लाख लोग इस संकट से प्रभावित हैं और 195 राहत शिविरों में 14,000 लोग मजबूरी में रह रहे हैं.
मातले में तो सिर्फ 24 घंटों में 540 मिमी बारिश हुई. यह बारिश सामान्य सीमा से कई गुना अधिक है. पिछले 10 दिनों में लगभग 1000 मिमी बारिश ने पूरे इलाकों को तबाह कर दिया. वैज्ञानिकों का कहना है कि 150 मिमी बारिश भी लैंडस्लाइड करा सकती है, और यहां तो 500 मिमी से ज्यादा पानी बरस चुका है.
सबसे ज्यादा चिंता कोलंबो और गंपाहा की है, जहां केलानी और अट्टानगालु नदियां खतरे के स्तर से ऊपर पहुंच चुकी हैं. लोगों को तुरंत सुरक्षित जगह जाने और जरूरी कागजात संभालकर रखने को कहा गया है.
तूफान ने श्रीलंका के बुनियादी ढांचे को भी बुरी तरह नुकसान पहुंचाया है. तीन बड़े पुल - मोरगहकंडा मेन ब्रिज, एलाहेरा ब्रिज और कुमारा एला ब्रिज पूरी तरह बह गए. बिजली की लाइनें टूटने से देश के 25–30 फीसदी हिस्से में बिजली की आपूर्ति नहीं की जा सक रही है. ट्रेनें रद्द हो गई हैं और कई परीक्षाएं टाल दी गई हैं.
यह भी पढ़ें: Cyclone Ditwah: टूट गईं सड़कें, मलबे में दबे घर, 56 लोगों की मौत...देखें श्रीलंका में बाढ़-भूस्खलन से मची तबाही

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











