
श्रीलंका में आर्थिक संकट और गहराया, भारत से पहुंची 11 हजार मीट्रिक टन चावल की खेप
AajTak
श्रीलंका के पारंपरिक नए साल से पहले भारत ने ये मदद की. मंगलवार को भारत से 11,000 टन चावल की एक खेप कोलंबो पहुंची. आर्थिक संकट का सामना कर रहे श्रीलंका के लिए भारत की ओर से ये मदद काफी अहम मानी जा रही है.
श्रीलंका में आर्थिक संकट और गहराता जा रहा है. यहां तक कि श्रीलंका ने दूसरे देशों से लिए हुए कर्ज को चुकाने से भी हाथ खड़े कर दिए हैं. श्रीलंका ने कहा है कि वह कुछ समय के लिए दूसरे देशों से लिया हुआ कर्ज नहीं चुका पाएगा. इन सबके बीच भारत ने श्रीलंका की मदद जारी रखने का फैसला किया है. इसी क्रम में भारत ने श्रीलंका को 11,000 टन चावल की खेप भेजी है.
श्रीलंका के पारंपरिक नए साल से पहले भारत ने ये मदद की. मंगलवार को भारत से 11,000 टन चावल की एक खेप कोलंबो पहुंची. आर्थिक संकट का सामना कर रहे श्रीलंका के लिए भारत की ओर से ये मदद काफी अहम मानी जा रही है.
मदद जारी रखेगा भारत
आर्थिक संकट का सामना कर रहे श्रीलंका के लिए नए साल के जश्न से पहले यह एक बड़ी राहत है. श्रीलंका में 13 और 14 अप्रैल को लोग सिंहल और तमिल नव वर्ष मनाएंगे. यह श्रीलंका के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है.
भारतीय उच्चायोग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि श्रीलंका के लोगों द्वारा नए साल के जश्न से पहले भारत से चावल की खेप कोलंबो पहुंच गई. भारतीय उच्चायोग ने कहा, पिछले एक हफ्ते में श्रीलंका को भारत की मदद के तहत 16,000 टन चावल की आपूर्ति की गई है. ये आपूर्ति आगे भी जारी रहेगी, जो भारत और श्रीलंका के बीच विशेष संबंधों को दर्शाता है.
भारतीय कंपनियां भी मदद के लिए आई आगे

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.

अमेरिका के ओकलाहोमा के जंगलों में लगी आग ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी. करीब 23 वर्ग मील क्षेत्र में फैल चुकी आग अब उत्तर की और तेजी से बढ़ रही है. मौके पर दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं. वन विभाग के अधिकारियों ने चेतावनी जारी करते हुए राज्य के पश्चिमी हिस्से को खाली कराके लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया है. देखें यूएश टॉप-10.









