
श्रीलंका ने बहाल किया 'वीजा ऑन अराइवल', पाकिस्तानी सैलानियों को नहीं मिलेगा लाभ
AajTak
इस सेवा का लाभ पाकिस्तान, अफगानिस्तान, नेपाल, सीरिया, नाइजीरिया, घाना, आइवरी कोस्ट, कैमरून, म्यांमार और उत्तर कोरिया के पासपोर्ट धारक नहीं ले पाएंगे.
आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका ने पर्यटन को गति देने के लिए एक और कदम उठाया है. अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को लुभाने के लिए श्रीलंका ने वीजा ऑन अराइवल की सुविधा बहाल करने का ऐलान किया है. हालांकि, श्रीलंका सरकार ने पाकिस्तान और नेपाल जैसे देशों को झटका भी दिया है. पाकिस्तान और नेपाल समेत 10 देशों के सैलानी इस सुविधा का लाभ नहीं ले पाएंगे.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











