
श्रीनगर: 15 पिस्टल-300 गोलियों संग 2 आतंकी अरेस्ट, कश्मीरी पंडित थे निशाने पर!
AajTak
जम्मू कश्मीर में दो आतंकी पकड़े गए हैं. इनके निशाने पर कश्मीरी पंडित थे. इनके पास से 15 पिस्टल और 300 गोलियां मिली हैं.
जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है. यहां दो आतंकियों को पकड़ा गया है जो कि लश्कर ए तैयबा से जुड़े थे और इससे जुड़े The Resistance Front (TRF) के लिए काम करते थे. इन आतंकियों के पकड़े जाने से कश्मीर में हो रही टारगेट किलिंग पर कुछ रोक लगने के भी आसार दिख रहे हैं.
जम्मू कश्मीर पुलिस के आईजी विजय कुमार ने बताया कि The Resistance Front के दो स्थानीय आतंकवादी गिरफ्तार किये गए हैं. इनके पास से आपत्तिजनक सामग्री के साथ-साथ हथियार और गोला बारूद मिला है. इसमें 15 पिस्टल, 30 मैगजीन, 300 गोलियां और एक साइलेंसर शामिल है.
यह भी पढ़ें - J-K: बारिश के बीच कश्मीरी पंडितों का प्रदर्शन, 'थाली बजाओ' मार्च निकाल इंसाफ की मांग की
टारगेट किलिंग के लिए इस्तेमाल होने थे हथियार
विजय कुमार ने आजतक को आगे बताया है कि ये पिस्टल श्रीनगर किसी मकसद से लाई गई थीं. यहां टारगेट किलिंग के लिए इनका इस्तेमाल होना था. बता दें कि पिछले कुछ हफ्तों में कश्मीर में टारगेट किलिंग की घटनाएं बढ़ गई हैं.
टारगेट किलिंग में निशाने पर कश्मीरी पंडित सबसे पहले हैं. हाल ही में कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट को इसी के तहत मार डाला गया था. 12 मई को जम्मू-कश्मीर के बडगाम में एक तहसील दफ्तर के अंदर घुसकर आतंकियों ने राजस्व अधिकारी राहुल भट्ट की हत्या कर दी थी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











