
श्रीनगर हाइवे पर बन रही टनल पर गिरा पहाड़ का बड़ा हिस्सा, कई लोग दबे
AajTak
रामबन जिला के मेकरकोट इलाके में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के खूनी नाला पर एक निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा ढह गया. इसमें कुछ लोगों के मलबे में दबने की संभावना जताई जा रही है.
जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन चार लेन की सुरंग पर पहाड़ गिरने की घटना के बाद एक बार फिर से राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया गया है. इस ऑपरेशन मे भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) शामिल है. 15वीं बटालियन ITBP के जवान एक स्निफ़र डॉग के साथ बचाव अभियान में शामिल हैं. कल रात अचानक हुए भूस्खलन के मलबे में 9 मजदूर फंस गए थे जिसमें 2 लोगों को निकाल लिया गया था.
कल गिरा था सुरंग का हिस्सा, आज ढहा पहाड़ गुरुवार को निर्माणाधीन चार लेन की सुरंग का एक हिस्सा गिरने के बाद आज जारी राहत और बचाव के बीच टनल पर पहाड़ एक बड़ा हिस्सा ढह गया था. आज हुई दुर्घटना के समय राहत और बचाव का काम जारी था और मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही थी. वहीं खराब मौसम की वजह से राहत और बचाव का काम भी प्रभावित हो गया है.
#WATCH | Rescue operation underway at Khooni Nala, Jammu–Srinagar National Highway in the Makerkote area of Ramban, where a part of an under-construction tunnel collapsed late last night; 6 to 7 feared trapped. pic.twitter.com/3LmZF0ctrm
ऑडिट करने वाली कंपनी के कर्मचारी फंसे
अधिकारियों ने बताया कि बचाव कार्य के दौरान दो लोगों को बचा लिया गया और सात अभी भी सुरंग के अंदर फंसे हुए हैं. अधिकारियों ने बताया कि सुरंग के अंदर फंसे लोग सुरंग के ऑडिट का काम करने वाली कंपनी के हैं. उन्होंने कहा कि बनिहाल से कई एंबुलेंस घटनास्थल के लिए रवाना की गईं हैं.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












