
श्रीनगर आतंकी हमला: बुलेट प्रूफ नहीं थी जवानों की बस, पास में नहीं थे हथियार
AajTak
पंथा चौक इलाके में जम्मू-कश्मीर सशस्त्र पुलिस बल की 9वीं बटालियन की बस को आतंकियों ने निशाना बनाया. इस हमले में 2 जवानों के शहीद हो जाने की खबर है, जबकि 12 जवान घायल हुए हैं.
जम्मू-कश्मीर का श्रीनगर एक बार फिर गोलियों की आवाज़ से दहल उठा. आतंकियों ने सोमवार की शाम सुरक्षा बलों पर हमला कर दिया. इस हमले में 2 जवान शहीद हो गए और 12 जवान घायल हो गए हैं. इस मामले में बड़ी अहम जानकारी सामने आई है कि जिस बस में जवान सवार थे, वो बुलेटप्रूफ नहीं थी. शुरुआती जानकारी के मुताबिक जवानों के पास हथियार भी नहीं थे.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












