
श्रीकृष्ण की मृत्यु कैसे हुई थी? एक श्राप से उजड़ गया पूरा यदुवंश
AajTak
Janmashtami 2021: श्रीकृष्ण की लीलाओं से शायद ही कोई शख्स अंजान होगा. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कृष्ण की मृत्यु कब और कैसे हुई थी? वो कौन था जिसके हाथों श्रीकृष्ण की मृत्यु हुई?
श्रीकृष्ण की लीलाओं से शायद ही कोई शख्स अंजान होगा. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कृष्ण की मृत्यु कब और कैसे हुई थी? वो कौन था जिसके हाथों श्रीकृष्ण की मृत्यु हुई? मानवता और मानव जाति को लगभग नष्ट कर देने वाला कुरुक्षेत्र का युद्ध शांत हो चुका था. अपनी जीत पर पांडव खुश नहीं थे, बल्कि युद्ध से हुई तबाही को देखकर उनका मन बहुत विचलित था. युद्ध के बाद श्रीकृष्ण पांडवों के साथ गांधारी और धृतराष्ट्र के पास बेटे दुर्योधन की मौत पर शोक जाहिर करने और क्षमा मांगने पहुंचे. दुर्योधन का खून में लथपथ शरीर और अंधे मां-बाप की आंखों से आंसूओं की बाढ़ से पांडवों का भी दिल भर आया था. गांधारी पांडवों को छोड़ श्रीकृष्ण को दुर्योधन की मौत का असली जिम्मेदार मानने लगी. गांधारी ने श्रीकृष्ण पर चीखते हुए कहा, 'आप द्वारकाधीश हैं, जिनकी पूजा मैंने खुद विष्णु अवतार मानकर की. क्या आप अपने किए पर जरा भी शर्मिंदा हैं? आप चाहते तो अपनी दिव्य शक्तियों से इस युद्ध को टाल सकते थे. बेटे की मौत पर आंसू बहाने वाली एक मां का दुख तुम खुद अपनी मां देवकी से जाकर पूछो, जिसने अपने सात बच्चों को अपनी आंखों के आगे मरते देखा है.'More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












