
श्रद्धा हत्याकांड: महाराष्ट्र के डिप्टी CM फडणवीस से मिले श्रद्धा के पिता, मीडिया से करेंगे बात
AajTak
श्रद्धा वॉल्कर के पिता विकास वॉल्कर ने भाजपा नेता किरीत सुमैया के साथ महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस से मुलाकात की है. इसके बाद से अब वे मराठी पत्रकार संघ पहुंचे हैं जहां दोपहर एक बजे वे मीडिया को संबोधित करेंगे.
बीते लंबे समय से चर्चा में बने श्रद्धा हत्याकांड मामले में पुलिस अभी भी पूरी तरह सबूत नहीं जुटा पाई है. इस बीच श्रद्धा वॉल्कर के पिता विकास वॉल्कर ने भाजपा नेता किरीत सुमैया के साथ महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस से मुलाकात की है. इसके बाद से अब वे मराठी पत्रकार संघ पहुंचे हैं जहां दोपहर एक बजे वे मीडिया को संबोधित करेंगे.
इधर केस में अपडेट की बात करें तो हत्याकांड के आरोपी आफताब की न्यायिक हिरासत को साकेत कोर्ट ने शुक्रवार को 14 दिन के लिए और बढ़ा दिया है. वर्चुअल कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उसकी कोर्ट में पेशी हुई. इस दौरान महरौली थाना पुलिस के जांच अधिकारी भी कोर्ट रूम में मौजूद रहे.
कोर्ट में पुलिस ने बताया गया कि श्रद्धा मर्डर मामले में दिल्ली पुलिस की जांच चल रही है और आरोपी की न्यायिक हिरासत को 14 दिन के लिए बढ़ा दिया जाए. इसके बाद साकेत कोर्ट ने आरोपी आफताब की न्यायिक हिरासत को 14 दिन के लिए बढ़ा दी है. इससे पहले आफताब 13 दिन से तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में था, जहां से उसे पॉलीग्राफ और नारको टेस्ट के लिए ले जाया गया था. इस केस में अभी भी दिल्ली पुलिस डीएनए और FSL रिपोर्ट की सभी रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.
गुनाह कबूल कर चुका है आफताब
आफताब पॉलीग्राफ के बाद नार्को टेस्ट का भी सामना कर चुका है. उसने नार्को टेस्ट में भी हत्या की बात कबूल कर ली है. नार्को टेस्ट के दौरान आफताब से जब पूछा गया कि श्रद्धा का फोन कहां है तो आफताब ने जवाब दिया कि श्रद्धा का फोन उसने कहीं फेंक दिया था. आफताब ने यह माना है कि उसने गुस्से में आकर श्रद्धा की हत्या की थी.
इधर, पुलिस अबतक इसमें साजिश वाला एंगल तलाश रही है. नार्को टेस्ट में आफताब ने श्रद्धा के शव के टुकड़े करने के लिए आरी के इस्तेमाल की बात को कुबूल की है. आफताब से जब ये सवाल पूछा गया कि क्या कोई और भी इस हत्याकांड में शामिल है तो उसने कहा कि इस हत्याकांड कांड को उसने अकेले ही अंजाम दिया है. पुलिस के सामने भले ही आफताब अपने गुनाह कबूल कर रहा है. लेकिन इतना काफी नहीं है. पुलिस के पास अबतक कोई ठोस सबूत नहीं है. दरअसल, नार्को टेस्ट की बात अदालत में सीधे नहीं मान ली जाती. आफताब ने जो बोला है वो बस एक कड़ी है, जिससे पुलिस को अब सबूतों के साथ कनेक्ट करना है.

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










