
श्रद्धा की हत्या क्यों की, शव के टुकड़े और हथियार कहां फेंके?... पॉलीग्राफी टेस्ट में आफताब से पूछे गए ये बड़े सवाल
AajTak
श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी आफताब से पॉलीग्राफी टेस्ट के दौरान तमाम सवाल पूछे गए. आफताब से उसके बचपन और दोस्तों के बारे में भी सवाल किए गए. उससे पूछा गया कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि उसने श्रद्धा की हत्या कर दी? क्या उसने साजिश के तहत श्रद्धा की हत्या की, या फिर यह हीट ऑफ द मूवमेंट था, जैसा कि उसने कोर्ट में कहा?
श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी दिल्ली पुलिस का गुरुवार को करीब 8 घंटे तक पॉलीग्राफी टेस्ट कराया गया. आफताब के पॉलीग्राफी टेस्ट का दूसरा दौर 12 बजे शुरू हुआ. उससे करीब 40-50 सवाल पूछे गए. आफताब से श्रद्धा के साथ डेटिंग से हत्या तक क्या क्या हुआ, इसे लेकर तमाम सवाल किए गए. इतना ही नहीं आफताब से ये भी पूछा गया कि क्या आफताब ने श्रद्धा की हत्या साजिश के तहत की.
आफताब से कौन-कौन से सवाल पूछे गए?
आफताब से पॉलीग्राफी टेस्ट के दौरान तमाम सवाल पूछे गए. आफताब से उसके बचपन और दोस्तों के बारे में भी सवाल किए गए. उससे पूछा गया कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि उसने श्रद्धा की हत्या कर दी? क्या उसने साजिश के तहत श्रद्धा की हत्या की, या फिर यह हीट ऑफ द मूवमेंट था, जैसा कि उसने कोर्ट में कहा?
आफताब से पूछा गया कि उसने श्रद्धा के साथ डेटिंग कब शुरू की. डेटिंग के बाद से हत्या तक क्या क्या हुआ? उसने श्रद्धा के शव को इस तरह से ठिकाने क्यों लगाने का फैसला किया? इतना ही नहीं उससे ये भी पूछा गया कि उसने हत्या में कौन कौन से हथियार इस्तेमाल किए. उसने हथियारों को कहां छिपाया और शव के टुकड़े कहां फेंके. इसके अलावा तमाम और सवाल पूछे गए, जिनसे श्रद्धा के मामले में और सबूत इकट्ठे किए जा सकें. सूत्रों के मुताबिक, आफताब जांच के दौरान सहयोग कर रहा है.
कब होगा नार्को टेस्ट?
सूत्रों के मुताबिक, आफताब को शुक्रवार को भी पॉलीग्राफी टेस्ट के लिए बुलाया जा सकता है. पॉलीग्राफी टेस्ट हो जाने के बाद आफताब का मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा. इस मेडिकल की रिपोर्ट आने के बाद ही आफताब का नार्को टेस्ट होगा. आफताब के फ्लैट से 5 चाकू बरामद

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












