
शोपियां में छापेमारी, अनंतनाग में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, कठुआ में सर्च ऑपरेशन... J-K में आतंक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
AajTak
जम्मू के कठुआ जिले में एलओसी के पास सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी है. कल शाम आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई थी. बताया जा रहा है कि इसमें एक लड़की घायल हो गई है, उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. शुरुआती गोलीबारी के बाद आतंकी पहले कांटेक्ट पॉइंट से भागने में सफल रहे.
केंद्रीय खुफिया एजेंसियों और शोपियां पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाते हुए शोपियां जिले में अलगाववादी नेताओं के ठिकानों पर छापेमारी की है. यह कार्रवाई एफआईआर संख्या 09/2024 के तहत यूएपीए की धारा 13 के मामले में की गई है. छापेमारी में हुर्रियत (जी) से जुड़े मोहम्मद अमीन पर्रे के आवास समेत कई अन्य स्थानों को शामिल किया गया है.
इसके अलावा, सुरक्षाबलों ने अनंतनाग जिले के सुंगालन वन क्षेत्र में एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया है. तलाशी अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है, जिसमें कारतूस, ग्रेनेड, मैगजीन और अन्य संदिग्ध सामग्री शामिल हैं.
कठुआ में सर्च ऑपरेशन जारी
दूसरी तरफ जम्मू के कठुआ जिले में एलओसी के पास सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी है. कल शाम आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई थी. बताया जा रहा है कि इसमें एक लड़की घायल हो गई है, उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. शुरुआती गोलीबारी के बाद आतंकी पहले कांटेक्ट पॉइंट से भागने में सफल रहे.
सन्याल गांव में 4-5 आतंकी छिपे होने की खबर है. आतंकियों ने एक परिवार को बंधक बनाया था, लेकिन वे भागने में सफल रहे. सुरक्षा बलों की कई टीमें मौके पर पहुंचकर पूरे इलाके की तलाशी ले रही हैं.
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हाई अलर्ट

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












