
शेर पर मचा शोर! अशोक स्तंभ के डिजाइन पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार का पलटवार
AajTak
नए संसद भवन में लगे विशालकाय अशोक स्तंभ को लेकर जो विवाद शुरू हुआ है, वो थमने का नाम नहीं ले रहा. पीएम की मौजूदगी पर सवाल है, डिजाइन पर संदेह है और राजनीति करने का आरोप है.
नया संसद भवन...विशालकाय अशोक स्तंभ. इसका अनावरण सोमवार को जितने जोरदार अंदाज में किया गया, उस पर विवाद भी अब उतना ही जोरदार देखने को मिल रहा है. नए संसद भवन पर जो अशोक स्तंभ लगा है- उसमें लगे शेर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. विपक्ष आरोप लगा रहा है कि इतिहास से छेडछाड की गई है और अशोक स्तंभ के शेर को बदला गया है.
विपक्ष का आरोप है कि हमारे राष्ट्रीय चिन्ह में जो शेर हैं वो शांत है और उसका मुंह बंद है जबकि नए संसद भवन में लगे अशोक स्तंभ का शेर आक्रामक और उसका मुंह खुला है.
अशोक स्तंभ को लेकर विपक्ष के क्या आरोप?
पीएम मोदी ने नए संसद भवन की छत पर विशालकाय अशोक स्तंभ का अनावरण किया तो विपक्ष ने सवालों और आरोपों की पूरी लिस्ट तैयार कर डाली. सबसे ताजा आरोप ये कि इतिहास से छेड़छाड़ की गई और सवाल ये कि अशोक स्तंभ में जो शेर है वो बदल क्यों दिया. तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने ट्वीट जिसमें कुछ लिखा तो नहीं बस दो शेरों की तस्वीरें लगा दी. इसमें दाईं ओर दिख रहा शेर वो है जो नए संसद भवन की छत पर लगे अशोक स्तंभ में है. ट्वीट में बाईं ओर महुआ ने जिस शेर को लगाया है वो पारंपरिक अशोक स्तंभ पर दिखाई देता है. महुआ ने अपने दूसरे ट्विट में लिखा-सच बोलना चाहिए. काफी पहले ही सत्यमेव जयते सही मायने में सिंहमेव जयते में बदल चुका है.
महुआ मोइत्रा के आरोपों को बीजेपी ने ये कहकर खारिज कर दिया कि उन्हें सवाल खड़े करने की आदत है. बीजेपी की दलील जो भी हो. लेकिन देश के जाने माने इतिहासकार इरफान हबीब भी ये कह रहे हैं कि नए संसद संसद भवन पर लगे अशोक स्तंभ का शेर गुस्से मे है. उसका मुंह खुला है जबकि ऐतिहासक अशोक स्तंभ का शेर बेहत शांत है.
इस बीच विशालकाय अशोक स्तंभ में लगे शेर को लेकर सियासत भी फुल स्पीड में है. सियासत ऐसी कि आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह और बीजेपी के कपिल मिश्रा की सोशल मीडिया पर भिडंत हो गई. संजय सिंह ने ट्वीट किया कि मैं 130 करोड़ भारतवासियों से पूछना चाहता हूँ राष्ट्रीय चिन्ह बदलने वालों को 'राष्ट्र विरोधी' बोलना चाहिये की नही बोलना चाहिये.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




