
शिवसेना सांसद संजय राउत पर दिल्ली में FIR, बीजेपी की महिला नेता ने की थी शिकायत
AajTak
Sanjay Raut Vs Deepti Bhardwaj: 9 दिसंबर को संजय राउत का इंटरव्यू 2 टीवी चैनलों पर टेलीकास्ट हुआ था. जिसमें उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया था.
FIR on Sanjay Raut: शिवसेना (Shiv Sena) के नेता संजय राउत (FIR against Sanjay Raut) विवादों में आ गए हैं. आरोप है कि शिवसेना के नेता संजय राउत ने एक टीवी इंटरव्यू में बीजेपी के नेताओं के खिलाफ अभद्र भाषा का उपयोग किया. इस बारे में भारतीय जनता पार्टी की महासचिव दीप्ति रावत भारद्वाज ने 9 दिसंबर को दिल्ली के मंडावली थाने में शिकायत दी, जिसके आधार पर उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











