
शिवसेना नेता अशोक धोडी मर्डर केस में इस्तेमाल की गई कार राजस्थान से बरामद, 3 आरोपियों की तलाश तेज
AajTak
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि फरार आरोपियों में से दो हत्या करने के बाद कार से राजस्थान भाग गए, और एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम ने एक सुदूर गांव में वाहन का पता लगाया और रविवार रात को उस कार को जब्त कर लिया.
Shiv Sena Leader Ashok Dhodi Murder Case: महाराष्ट्र में पुलिस ने शिवसेना नेता अशोक धोडी की हत्या में इस्तेमाल की गई कार राजस्थान के एक गांव से बरामद कर ली है. जबकि इस मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि फरार आरोपियों में से दो हत्या करने के बाद कार से राजस्थान भाग गए, और एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम ने एक सुदूर गांव में वाहन का पता लगाया और रविवार रात को उस कार को जब्त कर लिया.
आपको बता दें कि 20 जनवरी को लापता हुए अशोक धोडी की लाश 31 जनवरी को पड़ोसी राज्य गुजरात के वलसाड जिले के भिलाड में एक खदान में मौजूज उनकी कार की डिक्की में मिली थी.
पुलिस के अनुसार, अशोक धोडी हत्याकांड में सात लोग शामिल थे, और इस मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि अशोक धोडी के भाई समेत तीन फरार आरोपियों को पकड़ने की कोशिश जारी है.
पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि उन्होंने इस जांच में कोई कसर नहीं छोड़ी है और सभी दोषियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं. पुलिस ने मामले की जांच के लिए आठ टीमें बनाई हैं.
इससे पहले, अशोक धोडी के परिवार के सदस्यों ने जिला संरक्षक मंत्री गणेश नाइक से मुलाकात की और मुख्य आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की अपनी मांग दोहराई. मंत्री गणेश नाइक ने जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) बालासाहेब पाटिल को जांच में परिवार के बयानों को शामिल करने का निर्देश दिया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









