
शिवसेना के लिए लकी रहा तीर कमान! ढाल तलवार, रेल इंजन और खजूर के पेड़ निशान पर मिली सिर्फ हार
AajTak
बाला साहेब ठाकरे ने 19 जून 1966 को शिवसेना की नींव रखी थी. ठाकरे मूल रूप से कार्टूनिस्ट थे और राजनीतिक विषयों पर तीखे कटाक्ष करते थे. शिवसेना यूं तो कई राज्यों में सक्रिय है, लेकिन इसका राजनीतिक प्रभाव महाराष्ट्र तक ही सीमित है. राजनीतिक व्यंग्यकार और कार्टूनिस्ट बाला साहब ठाकरे ने 1966 में शिवसेना का गठन किया था.
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे के शिवसेना पर दावे के बीच चुनाव आयोग ने शनिवार को बड़ा फैसला सुनाया. ECI ने शिवसेना के नाम और सिंबल पर अगले आदेश तक के लिए रोक लगा दी है. ऐसे में अंधेरी पूर्व उपचुनाव में दोनों पक्ष फ्री सिंबल्स में से अपनी पसंद प्राथमिकता के आधार पर बता सकेंगे. दोनों पक्ष अपने नाम के साथ चाहें तो सेना शब्द इस्तेमाल कर सकते हैं. शिवसेना के लिए तीर-कमान हमेशा लकी माना जाता रहा है. इससे पहले पार्टी ने जिन चुनाव चिह्नों पर चुनाव लड़ा, अक्सर पार्टी को हार का सामना करना पड़ा. शिवसेना ने पहला चुनाव 1971 में लड़ा था. हालांकि, 1985 में तीर-कमान चुनाव चिह्न मिलने के बाद ही पार्टी को जीत नसीब हो सकी थी.
दरअसल, बाला साहेब ठाकरे ने 19 जून 1966 को शिवसेना की नींव रखी थी. ठाकरे मूल रूप से कार्टूनिस्ट थे और राजनीतिक विषयों पर तीखे कटाक्ष करते थे. शिवसेना यूं तो कई राज्यों में सक्रिय है, लेकिन इसका राजनीतिक प्रभाव महाराष्ट्र तक ही सीमित है. राजनीतिक व्यंग्यकार और कार्टूनिस्ट बाला साहब ठाकरे ने 1966 में शिवसेना का गठन किया, तब कहा गया था कि ये संगठन 80 फीसदी ऊर्जा सामाजिक जागरण में लगाएगा. 20 फीसदी राजनीतिक जागरण में. इसके दो साल बाद शिवसेना ने राजनीतिक दल के तौर पर 1968 में रजिस्ट्रेशन कराया.
1985 में निकाय चुनाव में धनुष और बाण का सिंबल मिला पहला चुनाव 1971 में लड़ा था, लेकिन तब उसे सफलता नहीं मिली. 1989 के लोकसभा चुनाव में पहली बार शिवसेना का सांसद चुना गया. शिवसेना ने 1971 से 1984 के बीच खजूर का पेड़, ढाल तलवार और रेल का इंजन जैसे चुनाव चिह्न से भी चुनाव लड़े. लेकिन मामला फुस्स रहा. साल 1984 में बीजेपी (BJP) के निशान कमल का फूल पर भी शिवसेना लोकसभा चुनाव लड़ चुकी है. साल 1985 में शिवसेना को मुंबई के नगर निकाय चुनाव के लिए पहली बार धनुष और बाण का सिंबल मिला. तब शिवसेना कांग्रेस की मदद से सत्ता में आई.
1989 से लेकर 2019 तक एनडीए गठबंधन का हिस्सा रही शिवसेना
पहली बार 1989 में शिवसेना के चार सांसद इसी तीर कमान चिह्न पर जीतकर संसद पहुंचे. शिवसेना का निशान दहाड़ता हुआ बाघ देश के मानचित्र पर छा गया. शिवसेना को तीर कमान यानी धनुष बाण रास आ गया था. ये निशान अब पार्टी का स्थायी चुनाव चिह्न बन गया. तब से 2019 तक शिवसेना की धमक केंद्र की एनडीए सरकार और महाराष्ट्र की शिवसेना-भाजपा गठबंधन सरकार में तूती बोलती रही. अक्टूबर 2019 में कांग्रेस-एनसीपी के साथ गठबंधन कर महा विकास आघाड़ी सरकार बनाई और इस साल पार्टी में दरार पड़ी. फिर टूट की शुरुआत भी हो गई. आज तीर-कमान अलग अलग हो गए. धनुष भंग हो गया.
बिहार में 2020 के चुनाव में पार्टी को झटका लगा

यह वीडियो कांग्रेस द्वारा AI समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन पर केंद्रित है. दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विपक्ष के विरोध ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या यह विरोध राजनीतिक साजिश के तहत किया गया है. इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे और प्रदेश की सकारात्मक विकास खबरों पर भी चर्चा की गई है. देखें खबरदार.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.




