
शिवसेना के चुनाव चिह्न पर रार, EC ने कहा- ठाकरे कल दोपहर 2 बजे तक रखें अपना पक्ष
AajTak
महाराष्ट्र में शिवसेना पर अधिकार को लेकर एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे के अपने-अपने दावे हैं. एकनाथ शिंदे गुट ने अंधेरी पूर्व विधानसभा उपचुनाव से पहले शिवसेना के चुनाव चिह्न ‘धनुष और तीर’ पर दावा किया है. वहीं चुनाव आयोग ने उद्धव ठाकरे को अपना पक्ष रखने के लिए कल दोपहर दो बजे तक का समय दिया है.
महाराष्ट्र में शिवसेना पर अधिकार को लेकर एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे के अपने-अपने दावे हैं. एकनाथ शिंदे गुट ने अंधेरी पूर्व विधानसभा उपचुनाव से पहले शिवसेना के चुनाव चिह्न ‘धनुष और तीर’ पर दावा किया है. इसके लिए शिंदे गुट ने शुक्रवार को चुनाव आयोग से मुलाकात की. शिंदे ने आवेदन में धनुष और बाण के आवंटन की मांग की है. वहीं इस मामले में चुनाव आयोग ने उद्धव ठाकरे को अपना पक्ष रखने के लिए कल दोपहर दो बजे तक का समय दिया है. साथ ही कहा है कि अगर कल दोपहर तर आपका कोई जवाब नहीं मिलता है तो आयोग इस मामले में उचित कार्रवाई करेगा.
चुनाव आयोग ने दोनों पक्षों को 7 अक्टूबर तक दस्तावेज जमा करने के लिए कहा था. लेकिन उद्धव ठाकरे गुट की ओर से अपने दस्तावेज पेश नहीं किए गए. EC की ओर से उद्धव ठाकरे को लेटर जारी किया गया है. इसमें कहा गया है कि एकनाथ शिंदे ने मांग की है कि पार्टी का चुनाव चिन्ह शिंदे गुट को आवंटित किया जाए.
इस संबंध में एक प्रति आपको ईमेल के जरिए पहले भी दी जा चुकी है. लेकिन आपकी ओर से अभी तक कोई भी जवाब नहीं मिला है. वहीं, अंधेरी पूर्व विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव के लिए नॉमिनेशन भी किया जाना है.
EC ने उद्धव ठाकरे से कहा है कि आप अपने दस्तावेजों को 8 अक्टूबर दोपहर 2 बजे तक प्रस्तुत कर सकते हैं. साथ ही कहा गया है कि अगर आपकी ओर से कोई जवाब नहीं मिलता है तो आयोग इस मामले में उचित कार्रवाई करेगा.
दोनों नेताओं ने एक-दूसरे पर साधा निशाना
शिवसेना दो फाड़ होने के बाद से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे लगातार एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं. 5 अक्टूबर को हुई दशहरा रैली में दोनों नेताओं ने जमकर एक-दूसरे पर जवाबी तीर छोड़े थे. इस दौरान उद्धव ने शिंदे को कटप्पा तक बता डाला. वहीं एकनाथ शिंदे ने भी पलटवार कर उद्धव ठाकरे पर कांग्रेस और एनसीपी के साथ गठबंधन कर लोगों को धोखा देने का आरोप लगाया गया.

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










