
शिरोमणि अकाली दल वारिस पंजाब दे... पंजाब के निर्दलीय सांसद अमृतपाल ने बनाई नई पार्टी
AajTak
निर्दलीय सांसद अमृतपाल सिंह की अगुवाई में नई पार्टी के नाम का ऐलान हो गया है. पंजाब के मुक्तसर में एक रैली के दौरान समर्थकों ने पार्टी के नाम का ऐलान किया और कहा कि यह दल पंजाब और पंथ से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित होगा.
पंजाब की सियासत में एक नई राजनीतिक पार्टी का उदय हो चुका है. सूबे के खड़ूर साहिब लोकसभा सीट से निर्दलीय सांसद अमृतपाल सिंह की अगुवाई में पार्टी बनाने का ऐलान मंगलवार को मुक्तसर में हुई रैली में हुआ. निर्दलीय सांसद अमृतपाल के समर्थकों ने मुक्तसर में 'पंथ बचाओ, पंजाब बचाओ' रैली में नई पार्टी के नाम का ऐलान भी कर दिया है. इस पार्टी का नाम 'अकाली दल वारिस पंजाब दे' होगा. अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह इस पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष होंगे.
इस रैली का आयोजन माघी मेला के मौके पर तरसेम सिंह ने ही किया था. तरसेम सिंह और अमृतपाल के समर्थकों के मुताबिक यह दल पंथक होगा. जानकारी के मुताबिक नई पार्टी की रूप-रेखा क्या होगी, यह तय करने की जिम्मेदारी एक कमेटी की होगी जिसमें पांच से सात सदस्य हो सकते हैं. अमस की डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह ने कहा है कि पंजाब नशे की लत में जकड़ता जा रहा है. धर्म परिवर्तन, किसानों से जुड़े मुद्दे और बंदी सिखों की रिहाई के मुद्दे हमारी प्राथमिकता हैं और इन सबको हम हल कराएंगे.
अमृतपाल की पार्टी का ऐलान उसी दिन हुआ है जब शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष रहे पूर्व मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल भी मुक्तसर में बड़ी रैली कर शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं. पंजाब और पंथ से जु़ड़े मुद्दों पर केंद्रित विचारधारा वाली इस पार्टी को मुश्किलों से जूझ रही शिरोमणि अकाली दल के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा है. गौरतलब है कि शिरोमणि अकाली दल की सियासत भी पंथक राजनीति के इर्द-गिर्द ही घूमती है. बादल परिवार की पार्टी के साथ मॉडरेट सिख वोटर्स का समर्थन रहा है लेकिन पिछले कुछ समय में पंथक वोट पर पार्टी की पकड़ कमजोर हुई है.
यह भी पढ़ें: पंजाब: सुखबीर सिंह बादल ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
शिरोमणि अकाली दल के पंथक वोट बैंक को साल 2015 में श्रीगुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी और गुरमीत राम रहीम को माफी देने जैसे मामलों ने भी नुकसान पहुंचाया है. राम रहीम को माफी के मामले में सुखबीर सिंह बादल को पार्टी अध्यक्ष का पद छोड़ना पड़ा था और अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में सेवा करनी पड़ी थी. शिरोमणि अकाली दल के सामने साख का संकट खड़ा हो गया है. वहीं, अब अमृतपाल की पार्टी ने भी बादल परिवार की टेंशन बढ़ा दी है.
यह भी पढ़ें: 'आप चाहते हैं कि अनशन खत्म कर दूं तो PM मोदी से मिलिए...', जगजीत सिंह डल्लेवाल की पंजाब BJP से दो टूक

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






