
'शाहीन बाग, खान मार्केट, सीलमपुर... बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठ से बदली दिल्ली की डेमोग्राफी', बीजेपी ने JNU रिपोर्ट से गिनाए 22 नाम
AajTak
संबित पात्रा ने रिपोर्ट पढ़ते हुए कहा कि बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठिओं की वजह से दिल्ली में मुस्लिम आबादी बढ़ी है जिसकी वजह से दिल्ली की डेमोग्राफी में एक बदलाव आ गया है. आज से 10-15 साल पहले जो दिल्ली थी, वैसी अब नहीं है. चोरी-चोरी, चुपके-चुपके दिल्ली की डेमोग्राफी बदल रही है, जो खतरे का सूचक है.
भारतीय जनता पार्टी के सांसद संबित पात्रा ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठिओं पर जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी की एक 114 पन्नों की रिपोर्ट पेश की. रिपोर्ट दिखाते हुए उन्होंने दिल्ली सरकार पर निशाना साधा.
संबित पात्रा ने रिपोर्ट पढ़ते हुए कहा कि बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठिओं की वजह से दिल्ली में मुस्लिम आबादी बढ़ी है जिसकी वजह से दिल्ली की डेमोग्राफी में एक बदलाव आ गया है. आज से 10-15 साल पहले जो दिल्ली थी, वैसी अब नहीं है. चोरी-चोरी, चुपके-चुपके दिल्ली की डेमोग्राफी बदल रही है, जो खतरे का सूचक है.
'घुसपैठियों ने पूर्वांचली भाइयों के काम में की सेंधमारी'
उन्होंने कहा कि सोशियो-इकोनॉमी फ्रंट पर बदलाव आ रहा है. कम वेतन वाली नौकरियों में प्रतिस्पर्धा शुरू हो गई है. अलग-अलग राज्यों से लोग आकर दिल्ली में काम करते थे. दिल्ली को बनाने में हमारे पूर्वांचली भाइयों का बहुत बड़ा योगदान है. लेकिन बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों ने अवैध तरीके से उनके काम में सेंधमारी की.
संबित पात्रा ने कहा, 'रिपोर्ट की सबसे भयावह बात यह है कि कुछ राजनीतिक दल इसे बढ़ावा दे रहे हैं. खासकर आम आदमी पार्टी का इसमें अहम रोल है. ये घुसपैठियों को फेक वोटर बना रहे हैं जो हमारे चुनावी तंत्र का ध्वस्त कर रहे हैं. अपराध में बढ़ोतरी के लिए भी ये घुसपैठिए जिम्मेदार हैं.'
रिपोर्ट में शामिल 22 इलाकों के नाम

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









