
शाहिद अफरीदी बोले- पॉजिटिव माइंडसेट के साथ आया है तालिबान, क्रिकेट को कर रहा सपोर्ट
AajTak
पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी का कहना है कि इस बार चीज़ें काफी बदली हुई नज़र आ रही हैं, तालिबान औरतों को काम करने दे रहा है और क्रिकेट को भी पसंद कर रहा है.
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने एक बार फिर तालिबान की खुलकर तारीफ की है. शाहिद अफरीदी का कहना है कि इस बार चीज़ें काफी बदली हुई नज़र आ रही हैं, तालिबान औरतों को काम करने दे रहा है और क्रिकेट को भी पसंद कर रहा है. शाहिद अफरीदी ने अपने बयान में कहा, ‘तालिबान इस बार बड़े पॉजिटिव फ्रेम माइंड के साथ आया है, ये चीज़ें पहले नज़र नहीं आईं. महिलाओं को काम करने, पॉलिटिक्स में आने की इजाजत मिल रही है.’ पूर्व पाकिस्तानी ऑलराउंडर ने कहा कि तालिबान क्रिकेट को सपोर्ट कर रहा है, श्रीलंका के हालात की वजह से इस बार सीरीज़ नहीं हुई लेकिन तालिबान क्रिकेट को सपोर्ट कर रहा है. ❝Taliban have come with a very positive mind. They're allowing ladies to work. And I believe Taliban like cricket a lot❞ Shahid Afridi. He should be Taliban's next PM. pic.twitter.com/OTV8zDw1yuMore Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












