
शाहरुख के बाद ऋतिक की हीरोईन बनीं दीपिका, उठे सवाल तो बोलीं- शक्ति शेट्टी का इंतजार
AajTak
दीपिका की पिछली रिलीज फिल्म पठान और जवान में शाहरुख खान लीड रोल में थे. वहीं फाइटर में ऋतिक रोशन लीड में हैं. दीपिका के फिल्म और करियर चॉइस पर सवाल उठ रहे हैं कि वो फेमिनिज्म की कौन सी राह पर हैं. इस सवाल के जवाब में एक्ट्रेस ने सिर्फ एक लाइन में जवाब दिया और कहा- हां जरूर, आप बस शक्ति शेट्टी का इंतजार कीजिए.
दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन स्टारर फाइटर 25 जनवरी को रिलीज हो गई है. फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. क्रिटिक्स ने भी इसे बेहतरीन फिल्म बताया है. वहीं दीपिका के रोल की भी खूब तारीफ हो रही है. कहा जाए कि दीपिका के लिए साल की शुरुआत धमाकेदार रही है तो गलत नहीं होगा. एक्ट्रेस ने मेल सेंट्रिक फिल्मों में अपनी अलग पहचान बनाई है. इस पर उन्होंने हाल ही में बात की.
एक्शन स्टार बनतीं दीपिका
दीपिका की पिछली रिलीज फिल्म पठान और जवान में शाहरुख खान लीड रोल में थे. वहीं फाइटर में ऋतिक रोशन लीड में हैं. बात करें दीपिका की आने वाली फिल्मों की जिनमें सिंघम अगेन और कल्कि 2898 AD शामिल हैं. सिंघम अगेन में दीपिका के साथ अजय देवगन, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह है. तो वहीं कल्कि 2898 AD में प्रभास और अमिताभ बच्चन. हालांकि ये सभी एक्शन फिल्में हैं लेकिन इनका मुख्य किरदार मेल एक्टर ही है.
रोल चॉइस पर उठे सवाल
ऐसे में दीपिका के फिल्म और करियर चॉइस पर सवाल उठ रहे हैं कि वो फेमिनिज्म की कौन सी राह पर हैं. इस सवाल के जवाब में एक्ट्रेस ने सिर्फ एक लाइन में जवाब दिया और कहा- हां जरूर, आप बस शक्ति शेट्टी का इंतजार कीजिए. लेकिन मेरी सोच को पूरा करने के लिए बता दूं, आप वैसे भी कभी भी अकेले कुछ भी नहीं करते हैं. मुझे नहीं लगता कि महिलाएं पुरुषों के बिना सफल हो सकती हैं. वहीं पुरुष महिलाओं के बिना सफल नहीं हो सकते. मुझे लगता है कि हमें फेमिनिज्म की परिभाषा को दोबारा बदलने की जरूरत है.
मुझे कहानी से मतलब है

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












