
शाहरुख की 'जवान' में काम करके पछताया एक्टर, बोला- अफसोस है मैंने वो रोल क्यों किया?
AajTak
डेब्यू के बाद विराज के पास एक बहुत बड़ा मौका भी आया जब उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' में एक छोटा कैमियो किया था. अब विराज इस फिल्म में काम करने का अनुभव शेयर किया है. उन्होंने कहा कि शाहरुख की इस फिल्म पर काम करना उनका 'सबसे बुरा' अनुभव रहा.
कंटेंट क्रिएटर विराज घेलानी सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं. अपने फनी कंटेंट से लोगों को हंसाने वाले विराज ने बॉलीवुड में भी काम किया है. उन्होंने विक्की कौशल की फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था.
डेब्यू के बाद विराज के पास एक बहुत बड़ा मौका भी आया जब उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' में एक छोटा कैमियो किया था. अब विराज इस फिल्म में काम करने का अनुभव शेयर किया है. उन्होंने कहा कि शाहरुख की इस फिल्म पर काम करना उनका 'सबसे बुरा' अनुभव रहा.
'जवान' में काम करके पछताया इन्फ्लुएंसर द हैविंग सेड दैट शो पॉडकास्ट में विराज ने कहा, 'मैंने वो रोल क्यों किया? लोग बहुत अच्छे थे जिन्होंने फिल्म मेरे लिए देखी, लेकिन वो मेरा अब तक का सबसे खराब एक्सपीरिएंस था.'
विराज ने बताया कि उनके लिए ये अनुभव इतना बुरा क्यों रहा. उन्होंने कहा, 'वहां वो लोग आपको भाव नहीं देते क्योंकि उनके पास संजय दत्त और शाहरुख खान हैं. काम करने का माहौल वहां ऐसा था कि- हां यहां खड़ा हो जा, ये कर ले.'
विराज ने ये भी बताया कि उनके कुछ दोस्तों ने तो थिएटर्स या ओटीटी पर 'जवान' देखी ही नहीं. उन्होंने बताया कि वो अपनी मंगेतर को फिल्म दिखाने लेकर गए थे. उन्होंने विराज के सीन का इंतजार किया लेकिन विराज सिर्फ कुछ समय के लिए ही स्क्रीन पर दिखे. विराज ने बताया,'लेकिन मैं आया और कुछ सेकंड में चला गया. मैं जैसे कोई धुंधला बैकग्राउंड था.'
15 दिन काम करवाया, फिल्म में नहीं रखे सीन विराज आगे बताते हैं, 'मैंने 10 दिन मई की गर्मी में, दिन में 12 से 6 बजे तक मढ आईलेंड में शूट किया था. लेकिन मैंने देखा कि उन्होंने मेरे पहले दिन के शूट का आधा घंटा ही फिल्म में लिया, जबकि मुझसे 15 दिन काम करवाया. वो लोग क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स को बस भौकाल बनाने के लिए ही लेते हैं.' विराज ने इससे पहले विक्की कौशल की फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' और वेब सीरीज जैसे 'लिटिल थिंग्स' में भी काम किया है.

मनोरंजन की दुनिया में मंगलवार, 17 मार्च का दिन रोमांच के साथ-साथ विवादों भरा भी रहा. इस दिन सारा अली खान को लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष ने अजब-गजब बयान दिया. दूसरी तरफ अक्षय कुमार को लेकर बड़ी खबर सामने आई. फिल्म रैप में जानिए, बॉलीवुड, टीवी, साउथ सिनेमा समेत एंटरटेनमेंट की बड़ी खबरें.

19 अप्रैल से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू हो रही है. इसे लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है. ऐसे में बीकेटीसी अध्यक्ष का एक बयान वायरल हो गया है. इसमें उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस सारा अली खान को मंदिर में दर्शन के लिए अपने सनातनी होने का प्रमाण देना होगा.

महाकुंभ 2025 से वायरल हुईं मोनालिसा ने 11 मार्च को केरल के रहने वाले मुस्लिम शख्स फरमान खान से शादी कर ली थी. उन्होंने पहले रजिस्टर मैरिज की और फिर मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई. इसके बाद से हंगामा मचा हुआ है. डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद बताया था. अब वो पुलिस के पास पहुंचे हैं.










