
शास्त्री पार्क में दिनदहाड़े गोली मारकर 80 लाख की लूट, अपाचे सवार बदमाश फरार
AajTak
नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. थाना शास्त्री पार्क क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार होकर गोली मारकर करीब 80 लाख रुपए लूट लिए. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस जांच में जुटी है.
नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में दिनदहाड़े गोली मारकर लूट की सनसनीखेज वारदात हुई है. थाना शास्त्री पार्क क्षेत्र में अपाचे मोटरसाइकिल सवार अज्ञात बदमाशों ने एक शख्स को गोली मारकर करीब 80 लाख रुपए लूट लिए. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












