
शादी से पहले बनाए संबंध तो महिला को दी गई 100 कोड़ों की सजा!
AajTak
इंडोनेशिया में एक महिला के लिए शादी से पहले अपने बॉयफ्रेंड के साथ संबंध बनाना काफी दर्दनाक साबित हुआ. इस कपल को 100 बेंतों की सजा सुनाई गई और इस सजा के दौरान महिला के हालात इतने ज्यादा बिगड़ गए कि तमाम कोशिशों के बावजूद वो इस सजा को सह नहीं पाई और दर्द के मारे बेहोश होकर गिर गई.
इंडोनेशिया में एक महिला के लिए शादी से पहले अपने बॉयफ्रेंड के साथ संबंध बनाना काफी दर्दनाक साबित हुआ. इस कपल को 100 बेतों की सजा सुनाई गई और इस सजा के दौरान महिला के हालात इतने ज्यादा बिगड़ गए कि तमाम कोशिशों के बावजूद वो इस सजा को सह नहीं पाई और दर्द के मारे बेहोश होकर गिर गई. (प्रतीकात्मक तस्वीर/getty images) इंडोनेशिया में अकेह प्रांत में मौजूद होक्स्योमावे शहर में ये घटना सामने आई है. इस कपल को पब्लिक के सामने सजा दी जा रही थी. बेंत के दर्द से शुरुआत में तो ये महिला तड़पती रही लेकिन धीरे-धीरे उसकी हिम्मत टूटती गई और इस सजा के दौरान एक समय ऐसा आया जब ये महिला झुकी और फिर बेहोश हो गई. (प्रतीकात्मक तस्वीर/getty images) ट्रिब्यून न्यूज के मुताबिक, जिस शख्स ने इस कपल के लिए कमरा मुहैया कराया था, उसे 75 कोड़ों की सजा दी गई वही इसके अलावा शराब पीने वाले दो लोगों को भी इस मामले में 40-40 कोड़ों की सजा दी गई थी. इस मामले में इस्लामिक पुलिस चीफ जुल्किफिल का कहना था कि इस महिला को वहां से ले जाना पड़ा क्योंकि वो अपनी सजा के बाद खड़ी नहीं हो पा रही थी. (प्रतीकात्मक तस्वीर/getty images)
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











