
शादी में डीजे फ्लोर पर उड़ाए लाखों रुपए, बटोरने के लिए मची लूटमार, देखें वायरल वीडियो
AajTak
पंजाब से जो वीडियो सामने आया है, उसे देखकर तो आपके होश ही उड़ जाएंगे. नोटों को फूलों की तरह ऐसे उड़ाया जा रहा है, जैसे उनकी कोई कीमत ही नहीं हो. लाखों रुपए के नोट डीजे के फ्लोर पर डांस के दौरान उड़ा दिए गए. इसके बाद उन्हें बटोरने के लिए वहां मौजूद मेहमान भी टूट पड़े.
एक ऐसा ही वीडियो पंजाब के अमृतसर से सामने आया है, जिसे देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे. आपने भी अपने घरों की शादियों में देखा होगा कि डीजे पर डांस के दौरान परिवार के लोग कुछ निछावर करते हैं.
बाद में इसे डीजे वालों को या वहां मौजूद वेटर को वो पैसे दे दिए जाते हैं. कुछ जगहों पर डीजे के फ्लोर पर नाच रहे लोगों के बीच नोटों को हवा में उछाल दिया जाता है. इसके बाद उसे उठाने के लिए डीजे वालों और वेटरों के बीच धक्का मुक्की शुरू हो जाती है.
फूलों की तरह से की गई नोटों की बारिश
मगर, पंजाब से जो वीडियो सामने आया है, उसे देखकर तो आपके होश ही उड़ जाएंगे. नोटों को फूलों की तरह ऐसे उड़ाया जा रहा है, जैसे उनकी कोई कीमत ही नहीं हो. लाखों रुपए के नोट डीजे के फ्लोर पर डांस के दौरान उड़ा दिए गए.
एक के बाद एक नोट उड़ाने वालों की होड़ लगी हुई है. वहीं, जमीन पर भी हर तरफ नोट ही नोट बिखरे हुए दिख रहे हैं. नाचते-झूमते हुए लोग नोटों को हवा में उड़ाते चले जा रहे है. इसके बाद दूसरा वीडियो सामने आया, जिसमें उन नोटों को उठाने के लिए लोगों में होड़ दिखी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











