
'शादी खत्म हो गई...' सुनते ही शख्स ने पूर्व पत्नी को गोलियों से भूना
AajTak
पति ने गुस्से में आकर पूर्व पत्नी की जान ले ली. फिर खुद के सिर में भी गोली मार ली. रेबेका एलन और पैट्रिक एलन के बीच पहले भी कई बार झगड़े हो चुके थे. यह मामला अमेरिका में सामने आया है. महिला को जब गोली मारी गई तो वह इमरजेंसी नंबर पर बात कर रही थी.
पूर्व पत्नी के मुंह से यह सुनते ही कि शादी खत्म हो चुकी है, एक शख्स ने महिला को गोलियों से छलनी कर दिया. असल में दोनों में पहले पार्किंग को लेकर झगड़ा हुआ था. इसके बाद महिला ने इमरजेंसी नंबर पर फोन किया. फोन पर वह बता रही थी कि शादी खत्म हो गई है. यह सुनते ही पूर्व पति तैश में आ गया और उसने महिला पर गोली चला दी. बाद में खुद को भी गोली मार ली. यह घटना अमेरिका की है.
रिपोर्ट के मुताबिक, रेबेका एलन (34) और पैट्रिक एलन (33) के बीच पहले भी कई बार झगड़े हो चुके थे. रेबेका टेक्सास में रहती थीं. एक बार फिर दोनों के बीच पार्किंग को लेकर झगड़ा हो गया था. इसके बाद 27 अक्टूबर को पैट्रिक ने पत्नी को गोली मार दी.
रेबेका ने 911 इमरजेंसी नंबर पर फोन किया था. पुलिस ने बताया कि वह इमरजेंसी नंबर पर कह रही थी कि शादी टूट चुकी है. जब वह बात कर ही रही थीं, तभी गोलियां चलने की आवाज आई. बताया जा रहा है कि कपल ने हाल में तलाक लिया था.
गोलियां चलने की आवाज के बाद प्रत्यक्षदर्शियों ने 911 इमरजेंसी नंबर पर फोन किया. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले पैट्रिक ने रेबेका को कई गोलियां मारीं, फिर उसने खुद की भी जीवनलीला समाप्त कर ली.
पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उन्होंने देखा कि रेबेका की लाश पार्किंग में पड़ी हुई है. वहीं पैट्रिक भी पार्किंग में पड़ा हुआ था. इस शख्स ने अपने सिर में गोली मारी थी. दोनों ही लोगों को पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया.
पहले भी कई बार झगड़ा सुलझाने पहुंची थी पुलिस पुलिस ने बताया कि यह पहली बार नहीं है, जब दोनों के बीच झगड़ा हुआ हो. इससे पहले भी घरेलू हिंसा को लेकर पुलिस कई बार मौके पर पहुंच चुकी है. पुलिस पब्लिक इनफॉरमेशन अधिकारी ने CBS News को बताया कि पहले जो घटनाएं हुईं, वह इतनी हिंसक नहीं थीं. पहले ज्यादातर कॉल आपसी झगड़े को लेकर ही आती थीं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




